Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Instagram पर शादी हुई फिक्स Dubai से आया दूल्हा, दुल्हन हुई फरार! शादी के चक्कर में न बन जाए ठगों का शिकार
दुबई में मजदूरी करने वाले 24 वर्षीय दीपक को इंस्टाग्राम पर दोस्ती महंगी पड़ गई। पंजाब के युवक दीपक की सोशल मीडिया पर मनप्रीत कौर नाम की लड़की से दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। मनप्रीत ने शादी का झांसा देकर दीपक से धोखाधड़ी की। एक महीने पहले दुबई से पंजाब लौटे दीपक ने शुक्रवार को जालंधर के अपने गांव मंडियाली से मोगा बारात लेकर जाने की तैयारी की। लेकिन जब वह तय स्थान पर पहुंचा, तो पता चला कि दुल्हन और शादी का वेन्यू, दोनों फर्जी थे।
मनप्रीत फरार हो गई, और दीपक को ठगी का एहसास हुआ। क्योंकि शादी के नाम पर मनप्रीत ने दीपक से 50 हजार रुपए ठग लिए थे। यह मामला सोशल मीडिया से जुड़े धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों का एक और उदाहरण है। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन प्यार, दोस्ती और शादी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीके बता रहे हैं। सतर्क रहकर और इन टिप्स को अपनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

प्रोफाइल की गहन जांच करें
शादी के लिए वेबसाइट पर रिश्ता तय करते समय युवक-युवती के प्रोफाइल की गहन जांच करें और उनके परिवार की जानकारी प्राप्त करें। अजनबियों से पर्सनल जानकारी साझा करने से बचें, सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल से असलियत की पुष्टि करें, और जल्दबाजी में निर्णय न लें।
पर्सनल डिटेल शेयर न करे
जल्दी विश्वास न करें और अपनी निजी जानकारी जैसे पता, बैंक डिटेल्स, और पासवर्ड साझा न करें।
प्रोफाइल की जांच करें
सोशल मीडिया प्रोफाइल को गहराई से चेक करें। फेक प्रोफाइल की पहचान के लिए उनके पोस्ट, दोस्तों, और फॉलोअर्स की संख्या पर ध्यान दें।
वीडियो कॉल करें
व्यक्ति की असलियत जानने के लिए वीडियो कॉल करें। अगर वह बहाने बनाता है, तो सतर्क हो जाएं।
जल्दबाजी से बचें
प्यार, दोस्ती, या शादी जैसे बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। समय लें और व्यक्ति को बेहतर जानें।
परिवार या दोस्तों से सलाह लें
अपने निर्णय में परिवार और दोस्तों को शामिल करें। वे आपको सही सलाह दे सकते हैं। व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए विश्वसनीय स्रोतों से मदद लें। लालच, भावनात्मक दबाव, और बड़े-बड़े वादों से सावधान रहें।
शिकायत दर्ज करें
शादी या किसी अन्य बहाने से अगर पैसे मांगे जाएं, तो तुरंत मना करें। अगर धोखाधड़ी हो जाए, तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।
शादी का दबाव बनाए, तो समझ जाएं
यदि कोई व्यक्ति जल्दबाजी में शादी का दबाव बनाए, तो सतर्क रहें और दूरी बनाना बेहतर है। रिश्ता पक्का करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। दिए गए घर और परिवार की जानकारी का फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी है। सबसे अहम, आपके विचारों में बड़ा विरोधाभास नहीं होना चाहिए, क्योंकि समानता रिश्ते की बुनियाद होती है।



Click it and Unblock the Notifications
