Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक'
Eid Mubarak 2026 Wishes in Urdu: ईद-उल-फितर 2026 (Eid-ul-Fitr 2026) हर मोमिन के लिए रमजान का पाक महीना बहुत अहम होता है। रमजान के मुकद्दस महीने की इबादतों और रोजों के बाद, आसमान पर 'हिलाल-ए-ईद' (ईद का चांद) का नजर आना रूह को सुकून देने वाला मंजर होता है। सऊदी अरब में ईद का चांद आज रत को दिखाई देने की उम्मीद है। अगर वहां चांद नजर आया तो भारत में 20 मार्च की चांद रात के बाद 21 मार्च को खुशियों की मीठी ईद मनाई जाएगी। ईद का त्योहार अपनों से गले मिलने और गिले-शिकवे दूर करने का दिन है, लेकिन जब मुबारकबाद उर्दू के नफीस अल्फाजों में दी जाए, तो उसकी मिठास दोगुनी हो जाती है।
उर्दू सिर्फ एक जुबान नहीं, बल्कि तहजीब और मोहब्बत का अहसास है। 'मसर्रत', 'अहबाब' और 'दुआ-ए-खैर' जैसे शब्द जब मुबारकबाद में शामिल होते हैं, तो वह सीधा दिल पर दस्तक देते हैं। अगर आप भी इस 'ईद-ए-शव्वाल' पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अजीजों को कुछ खास अंदाज में विश करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं ईद के चुनिंदा उर्दू शेर, कोट्स और दुआएं, उनके हिंदी अर्थ के साथ।

ईद की रूहानी और दुआओं भरी उर्दू विशेज (Dua-e-Eid)
"मसर्रतों की महक और खुशबुओं का साथ हो,
इस ईद खुदा का हर फज़ल तुम्हारे साथ हो।"
"अल्लाह आप की इबादतों और रोजों को कबूल फरमाए
और अपनी रहमतों के साये में रखे। ईद मुबारक!"
"ईद का चांद मुबारक हो! खुदा करे कि ये साल आप की
जिंदगी में मुकम्मल कामयाबी और खुशहाली लाए।"
"दुआ है कि आप का दस्तरखान हमेशा
भरा रहे और घर मसर्रतों से महकता रहे।"
"तमाम अहबाब को 'ईद-ए-सईद' की पुरखुलूस मुबारकबाद!"
मोहब्बत भरी उर्दू शायरी (Urdu Eid Shayari)
"ऐ चांद! तू उनको मेरा पैगाम देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना।"
"मुद्दतों बाद आज ये मसर्रत नसीब हुई है,
गले मिल लो कि आज ईद करीब आई है।"
"तमाम अहबाब को ईद मुबारक हो,
पर मेरे लिए तो मेरा चांद सिर्फ तुम हो।"
"सूरज की किरणें, तारों की बहार, चांद की चांदनी,
अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको ईद का त्यौहार!"
"हवा में महक है, फिजाओं में नूर है,
ये ईद का दिन है, सब को सुरूर है।"
"उन की आंखों से बयां होती है ईद अपनी,
वो जो मुस्कुरा दें तो हम ईद मना लेते हैं।"
"जिधर देखो उधर खुशियों का मेला है,
ईद का ये दिन वाकई अलबेला है।"
"गले मिलने से बढ़ती है मोहब्बत,
चलो आज सारी रंजिशें मिटा देते हैं।"
"हर तरफ उजालों का बसेरा हो,
आपकी जिंदगी में नूर का सवेरा हो।"
"ईद की सच्ची खुशी तो अपनों के साथ में है,
जन्नत का मजा तो मां के हाथ में है।"
शॉर्ट उर्दू स्टेटस और कोट्स (Short Status & Quotes)
"ईद-उल-फितर बिल खैर मुबारक!" (शुभकामनाओं के साथ ईद मुबारक)
"हिलाल-ए-ईद मुबारक हो!" (ईद का नया चांद मुबारक हो)
"अल्लाह ताला आपको खुशियों की ला-जवाल नेमतें अता फरमाए।" (असीम खुशियां)
"तमाम आलम-ए-इस्लाम को ईद मुबारक।" (पूरी मुस्लिम दुनिया को)
"खुदा आपकी हर जायज दुआ को मुकम्मल करे। आमीन!"
"मसर्रत अंगेज ईद मुबारक!" (खुशियों से भरी ईद)
"दुआओं में याद रखिएगा। ईद मुबारक!"
"दिल की गहराइयों से ईद-उल-फितर मुबारक़।"
"रब की रहमत आप पर सदा बरसती रहे।"
"मोहब्बत और भाईचारे का ये पैगाम, मुबारक हो ये ईद की शाम।"
ईद के हार्ट-टचिंग उर्दू मैसेज (Heart Touching Messages)
"ये ईद आपके दामन में हजार खुशियां भर दे,
और गमों को आपसे कोसों दूर कर दे।"
"सिर्फ चांद देखना ही ईद नहीं,
अपनों के चेहरे की मुस्कुराहट देखना असली ईद है।"
"खुदा करे कि अगली ईद हम सब एक साथ,
अमन और चैन के साथ मनाएं।"
"आपकी जिंदगी में शहद सी मिठास और
फूलों सी महक हो। हैप्पी ईद!"
"सब्र का फल मीठा होता है,
और रमजान का फल 'ईद' होता है।"
"खुलूस-ए-दिल से ईद की मुबारकबाद कबूल फरमाएं।"
"चलो आज दिलों के दरवाजे खोल दें,
और सबको 'ईद मुबारक' बोल दें।"
"इबादत का सिला, रब की अता,
ईद मुबारक हो हर एक को सदा।"
"अल्लाह आपकी किस्मत के सितारे हमेशा रोशन रखे।"
"एक मुद्दत से जिसके आने की उम्मीद थी,
लो आ गई वो मुबारक ईद।"



Click it and Unblock the Notifications
