Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान
Father's Day Sanskrit Wwishes With Hindi Meaning: माता जन्म देती है तो पिता छत बन जीवनभर कष्टों से बचाता है। खुद धूप में जलता है भूखा-प्यासा रहकर भी चेहरे पर बिना सिकन के बच्चों की जरूरतों को पूरा करता है। यही वजह है कि हर साल जून के तीसरे रविवार को हर पिता के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 21 जून 2026 को मनाया जाएगा। हमारे शास्त्रों में पिता को धर्म, स्वर्ग और तपस्या का सर्वोच्च रूप माना गया है। आइए, पिता के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शेयर करते हैं सबसे सुंदर संस्कृत श्लोक, कोट्स और विशेज (हिंदी अर्थ के साथ) जिन्हें आप उनके साथ साझा कर सकते हैं।

फादर्स डे पर शेयर करें पिता को समर्पित दिव्य संस्कृत श्लोक
श्लोक: पिता स्वर्गः पिता धर्मः पिता हि परमं तपः।
पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्वदेवताः॥
अर्थ: पिता ही स्वर्ग हैं, पिता ही धर्म हैं और पिता ही परम तपस्या हैं।
पिता के प्रसन्न हो जाने पर सारे देवता प्रसन्न हो जाते हैं।
श्लोक: जनिका सर्वतीर्थमयी स्वतः, सर्वदेवमयः पिता।
मातरं पितरं तस्मात्, सर्वयत्नेन पूजयेत्॥
अर्थ: माता सभी तीर्थों का रूप है और पिता सभी देवताओं का स्वरूप हैं।
इसलिए माता-पिता का पूरे यत्न के साथ पूजन और आदर करना चाहिए।
श्लोक: रक्षति यो जनं नित्यं, मार्गं दर्शयति प्रभुः।
स पिता पूजनीयो हि, लोके अस्मिन सदा बुधैः॥
अर्थ: जो नित्य संतान की रक्षा करते हैं और ईश्वर की तरह सही मार्ग दिखाते हैं
इस संसार में वे पिता हमेशा बुद्धिमानों द्वारा पूजनीय हैं।
श्लोक: जीवितं च शरीरं च यच्चन्यद्वसु किंचन।
गुरुप्रसादात्सर्वं वै पितुः पूज्यस्य शासनात्॥
अर्थ: हमारा यह जीवन, यह शरीर और जो कुछ भी धन-वैभव हमारे पास है
वह सब पूजनीय पिता के आशीर्वाद और उनकी आज्ञा से ही संभव है।
श्लोक: भरणे पोषणे चैव, यस्य नास्ति समः पुमान्।
स पिता जगति श्रेष्ठः, तस्मै नित्यं नमो नमः॥
अर्थ: बच्चों के भरण-पोषण और संरक्षण में जिस पुरुष के समान कोई दूसरा नहीं है
वह पिता इस जगत में सर्वश्रेष्ठ है। उन्हें मेरा नित्य नमन है।
श्लोक: त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देवदेव॥
अर्थ: हे पिता! आप ही मेरी माता हैं और आप ही मेरे पिता हैं।
आप ही मेरे भाई और मित्र हैं। आप ही मेरी विद्या और धन हैं। आप ही मेरे सब कुछ हैं।
श्लोक: पितुर्वाक्यं समाधाय, यः करोति सदा शुभम्।
तस्य संवर्धनं नित्यं, देवाः कुर्वन्ति सर्वदा॥
अर्थ: जो संतान पिता के वचनों को शिरोधार्य करके हमेशा
शुभ कार्य करती है, उसकी उन्नति देवता स्वयं हमेशा करते हैं।

श्लोक: छाया संतापहर्त्री या, शीतला च महातरौ।
सा छाया पितृरूपेण, संसारे प्राप्यते नृभिः॥
अर्थ: जैसे किसी विशाल वृक्ष की शीतल छाया सारे संताप हर लेती है
वैसे ही इस संसार में मनुष्य को पिता के रूप में सबसे सुरक्षित छाया प्राप्त होती है।
श्लोक: स्वकष्टं विस्मृत्य नित्यं, यः सुतानां सुखं व्यधात्।
तं पितरं सदा वन्दे, पूजनीयं महद्गुणम्॥
अर्थ: अपने कष्टों को भूलकर जो नित्य अपनी संतानों को सुख देता है
उन परम गुणी और पूजनीय पिता की मैं सदा वंदना करता हूँ।
श्लोक: तुष्टे पितरि यत्पुण्यं, सर्वतीर्थेषु तद्भवेत्।
तस्मात्सर्वप्रयत्नेन, पितरं तोषयेत् सदा॥
अर्थ: पिता के प्रसन्न होने पर जो पुण्य मिलता है, वह सभी तीर्थों के
दर्शन के समान है। इसलिए हमेशा पिता को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
फादर्स डे पर शेयर करें छोटे संस्कृत कोट्स और मैसेज
पितृ देवो भव।
अर्थ: पिता देवता के समान पूजनीय हैं। (व्हाट्सएप स्टेटस के लिए बेस्ट)
पिता हि परमो गुरुः।
अर्थ: पिता ही जीवन के सबसे बड़े और परम गुरु हैं।
पितुः आज्ञा परा गतिः।
अर्थ: पिता की आज्ञा का पालन करना ही जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य और परम गति है।
पितृचरणकमलेभ्यो नमः।
अर्थ: पूजनीय पिता के चरण कमलों में मेरा सादर प्रणाम।
संसारमूलं हि पिता।
अर्थ: मेरे इस संसार, अस्तित्व और सफलता की मूल जड़ मेरे पिता ही हैं।
पिता परमेश्वरस्य रूपम्।
अर्थ: पिता साक्षात परमेश्वर का ही दूसरा रूप हैं।

पितृवाक्यं प्रमाणम्।
अर्थ: पिता के मुख से निकला हर शब्द कानून और अकाट्य सत्य के समान है।
पिता सदा रक्षति सुतम्।
अर्थ: पिता हर परिस्थिति में ढाल बनकर अपनी संतान की रक्षा करते हैं।
पितुः गौरवम् अतुलनीयम्।
अर्थ: इस पूरे ब्रह्मांड में पिता का गौरव और उनका स्थान अतुलनीय है।
धन्योऽहं यस्य त्वं पिता।
अर्थ: मैं बहुत धन्य और भाग्यशाली हूँ कि मुझे आपके जैसी महान आत्मा पिता के रूप में मिली।
फादर्स डे के लिए देववाणी संस्कृत में खास शुभकामना संदेश
पितृदिवसस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः!
अर्थ: आपको पितृ दिवस (फादर्स डे) की सहृदय और हार्दिक शुभकामनाएं!
हे तात! तव चरणयोः मम कोटि-कोटि प्रणामः। पितृदिवसे शुभकामाः।
अर्थ: हे पूज्य पिताजी! आपके चरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। फादर्स डे की शुभकामनाएं।
मम जीवनस्य मार्गदर्शकः, मम प्रियजनकः। पितृदिवसस्य शुभाशयाः!
अर्थ: मेरे जीवन के मार्गदर्शक और मेरे प्रिय पिता को पितृ दिवस की अनंत शुभकामनाएं!
तव कल्पवृक्षसमच्छायायां मम जीवनं धन्यं जातम्। शुभः पितृदिवसः।
अर्थ: आपकी कल्पवृक्ष जैसी शीतल छाया में मेरा जीवन धन्य हो गया है। हैप्पी फादर्स डे।

त्वं मम नायकः, त्वं मम आदर्शः। पितृदिवसस्य शुभकामनाः तात!
अर्थ: आप ही मेरे असली हीरो (नायक) हैं और आप ही मेरे आदर्श हैं। पिताजी, आपको फादर्स डे की बधाई।
ईश्वरः त्वाम नित्यं सुखिनं करोतु। पितृदिवसे सादरं वन्दनम्।
अर्थ: भगवान आपको हमेशा सुखी और आनंदित रखें। फादर्स डे पर आपको मेरा सादर वंदन।
मम सर्वं सुखं तव चरणेषु अस्ति। पितृदिवसस्य अभिनन्दनम्।
अर्थ: मेरा सारा सुख और संसार आपके ही चरणों में है। पितृ दिवस का कोटिशः अभिनंदन।
जनकस्य छत्रच्छाया एव मम परमं धनम्। शुभः पितृदिवसः।
अर्थ: पिता की छत्रच्छाया ही मेरा सबसे बड़ा और परम धन है। फादर्स डे मुबारक हो।
सदा प्रसीद मे तात, त्वमेव मम दैवतम्। पितृदिवसस्य शुभकामनाः।
अर्थ: हे पिताजी! आप मुझ पर सदा प्रसन्न रहें, आप ही मेरे साक्षात देवता हैं। हैप्पी फादर्स डे।
तव स्नेहेन एव मम जीवनं प्रकाशितम्। पितृदिवसस्य हार्दाः शुभाशयाः।
अर्थ: आपके स्नेह और लाड-प्यार से ही मेरा पूरा जीवन आलोकित है। पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आयुष्मान् भव, कीर्तिमान् भव तात! पितृदिवसस्य कोटीशः शुभकामनाः।
अर्थ: हे पिता! आप दीर्घायु हों और कीर्तिमान बनें। आपको फादर्स डे की करोड़ों शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
