Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
Happy Father's Day 2026 Wishes In Hindi: पापा के बिना तो बच्चों की दुनिया अधूरी होती है। पिता भले ही मां जैसा लाड न लड़ाते हों, लेकिन बच्चों पर अपनी जान छिड़कते हैं। पापा बाहर से सख्त दिखते हैं, लेकिन मन से एकदम कोमल होते हैं। अपने सपनों की परवाह न करते हुए, हमारी हर जरूरत को पूरा करने वाला इंसान होते हैं हमारे पिता। पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करने के मकसद से हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल यह खास दिन 21 जून यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन लोग गिफ्ट्स, ग्रीटिंग कार्ड और उनकी मनपसंद डिशेज बनाकर अपने पापा को खुश करते हैं। फादर्स डे के मौके पर अगर आप अपने पापा को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो उन्हें ये दिल छू लेने वाले मैसेज, शुभकामना संदेश और कोट्स भेज सकते हैं -

Father's Day Wishes in Hindi
1. पापा, आपकी वजह से ही मेरी जिंदगी आसान और खूबसूरत है। हैप्पी फादर्स डे!
2. आपकी सीख और संस्कार मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। हैप्पी फादर्स डे पापा!
3. हर मुश्किल में जो हौसला देता है, वह पिता कहलाता है। हैप्पी फादर्स डे!
4. पापा, आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हैप्पी फादर्स डे!
5. आपकी दुआओं से ही मेरी दुनिया आबाद है। हैप्पी फादर्स डे!
6. भगवान हर जन्म में मुझे आपके जैसा पिता दे। हैप्पी फादर्स डे!
7. आपके त्याग का कर्ज कभी नहीं चुका सकता। फादर्स डे की शुभकामनाएं!
8. मेरी हर सफलता के पीछे आपका आशीर्वाद है। हैप्पी फादर्स डे!
9. पापा, आप मेरे पहले दोस्त और पहले हीरो हैं। हैप्पी फादर्स डे!
10. आपकी परवरिश पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा। हैप्पी फादर्स डे!

Father's Day Quotes in Hindi
11. पिता का प्यार वह छत है, जो हर तूफान से बचा लेती है।
2. पिता की सीख जीवनभर साथ चलती है।
13. जिसके सिर पर पिता का हाथ हो, वह दुनिया का सबसे अमीर इंसान है।
14. पिता की खामोशी में भी बच्चों के लिए हजारों दुआएं छिपी होती हैं।
15. मां घर बनाती है और पिता उसे संभालने की ताकत देते हैं।
16. पिता का संघर्ष ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाता है।
17. पिता का सम्मान करना सबसे बड़ा संस्कार है।
18. हर पिता अपने बच्चों के लिए सुपरहीरो होता है।
19. पिता का प्यार अनमोल है, जिसका कोई मोल नहीं।
20. पिता वह शख्स हैं जो खुद से पहले परिवार के बारे में सोचते हैं।
Funny Father's Day Messages
21. पापा की डांट भी फ्री और सलाह भी फ्री, फिर भी हम दोनों से बचते रहते हैं।
22. दुनिया का सबसे पुराना गूगल हमारे पापा ही हैं।
23. पापा का एक ही डायलॉग - बिजली का बिल क्या मैं भरूंगा?
24. पापा की नजरों से कोई खर्चा नहीं बच सकता।
25. बचपन में पापा से डर लगता था, अब उनके फोन से लगता है।
26. पापा का कैलकुलेटर दिमाग हर समय ऑन रहता है।
27. पापा की सबसे बड़ी सुपरपावर है दूर से ही शरारत पकड़ लेना।
28. पापा के सामने झूठ बोलना सबसे मुश्किल काम है।
29. पापा के सवाल किसी इंटरव्यू से कम नहीं होते।
30. पापा की डांट में भी प्यार का फुल पैकेज होता है।

Emotional Father's Day Messages
31. पापा, आपने अपनी खुशियां छोड़कर हमारी जरूरतें पूरी कीं, इसके लिए धन्यवाद। हैप्पी फादर्स डे!
32. आपकी मेहनत और त्याग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हैप्पी फादर्स डे पापा!
33. जब भी मैं कमजोर पड़ा, आपने मुझे संभाला। हैप्पी फादर्स डे!
34. आपकी वजह से मुझे सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत मिली। हैप्पी फादर्स डे!
35. पापा, आपकी मुस्कान मेरी सबसे बड़ी खुशी है। हैप्पी फादर्स डे!
36. आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा, आज भी आपकी सीख राह दिखाती है। हैप्पी फादर्स डे!
37. आपने हर दर्द छुपाकर हमें खुशियां दीं। हैप्पी फादर्स डे!
38. आपकी दुआएं मेरे जीवन का सबसे बड़ा सहारा हैं। हैप्पी फादर्स डे!
39. आपके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता। हैप्पी फादर्स डे!
40. पापा, आप मेरे लिए हमेशा सबसे खास रहेंगे। हैप्पी फादर्स डे!
Father's Day Shayari
41. पिता का रिश्ता सबसे खास होता है,
उनका प्यार सबसे पास होता है,
मुश्किल चाहे कितनी भी आए,
पिता का साथ हमेशा साथ होता है।
42. मेरी पहचान आपसे है,
मेरी मुस्कान आपसे है,
जो कुछ भी हूं आज मैं,
उसकी वजह सिर्फ आपसे है।
43. खुद धूप में रहकर छांव हमें देते हैं,
हर मुश्किल से हमें बचा लेते हैं,
ऐसे होते हैं पिता,
जो बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं।
44. नसीब वाले हैं वो लोग,
जिनके सिर पर पिता का हाथ होता है,
हर ख्वाहिश पूरी हो जाती है,
जब पिता का साथ होता है।
45. जिंदगी की राह में जो हौसला बन जाते हैं,
पिता ही हैं जो बच्चों की दुनिया सजाते हैं।
46. पिता का प्यार समंदर जैसा गहरा होता है,
जो हर हाल में बच्चों के साथ खड़ा होता है।
47. हर खुशी का रास्ता आसान हो जाता है,
जब पिता का आशीर्वाद साथ हो जाता है।
48. पिता की ममता कम नहीं होती,
बस उसे जताने की आदत नहीं होती।
49. पिता का साया जब तक रहता है,
हर दर्द छोटा लगता है।
50. रब से बस इतनी दुआ है,
हर जन्म में आपका साथ मिले पापा।
51. पापा की जेब में चाहे जितना भी पैसा रहा हो,
हमारे लिए उनका दिल हमेशा बड़ा रहा।
52. हजारों की भीड़ में भी पहचान जाते हैं,
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान जाते हैं।
53. स्कूल की फीस से लेकर सपनों की राह तक,
पापा हर जगह चुपचाप साथ खड़े रहे।
54. मेरा साहस, मेरी इज़्ज़त, मेरा सम्मान है पिता,
मेरी ताकत, मेरी पूँजी, मेरी पहचान है पिता।
55. पापा ने कम बोलकर भी बहुत कुछ सिखाया,
हर मुश्किल में खड़े रहकर जीना सिखाया।



Click it and Unblock the Notifications
