Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पूर्व गृह मंत्री शिवराज सिंह पाटिल का निधन, जानें कांग्रेस नेता के परिवार में कौन-कौन
Shivraj Singh Patil Family Tree: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर स्थित अपने आवास 'देवघर' में अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते वे लंबे समय से घर पर ही उपचार ले रहे थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं और साथ ही लोग उनके परिवार के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं। आइए शिवराज सिंह पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और जानते हैं उनके राजनीति सफर और परिवार के बारे में...

कौन थे शिवराज पाटिल?
शिवराज पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर इलाके से ताल्लुक रखते थे और मराठवाड़ा में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वे सात बार लातूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2004 में लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद वे राज्यसभा के माध्यम से संसद पहुंचे और फिर केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभाला। उनका राजनीतिक सफर बेहद लंबा और अनुभवपूर्ण रहा। वे लोकसभा के स्पीकर, रक्षा राज्य मंत्री, तथा कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके थे।
1980 में राजनीति की शुरुआत
शिवराज पाटिल ने वर्ष 1980 में राजनीति में प्रवेश किया। उसी वर्ष वे सातवीं लोकसभा के सदस्य बने और 2004 तक लगातार सात बार लोकसभा पहुंचे। 1990 के दशक में वे संसदीय सैलरी और अलाउंस की संयुक्त समिति के सदस्य और बाद में इसके अध्यक्ष भी बने। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, जिससे उनका केंद्रीय राजनीति में प्रभाव और मजबूत हुआ।
देश के गृह मंत्री और 26/11 का दौर
2004 से 2008 तक शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री रहे। उनके कार्यकाल में भारत ने 26 नवंबर 2008 का मुंबई आतंकी हमला झेला। इस हमले के बाद सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने 30 नवंबर 2008 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद वे अपनी शांत, संयमित शैली और संवैधानिक समझ के लिए हमेशा सम्मानित रहे।
परिवार में कौन-कौन हैं?
शिवराज पाटिल के परिवार के बारे में भी जान लेते हैं। बता दें कि शिवराज सिंह पाटिल ने साल 1963 में विजया पाटिल से विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं, हालांकि उनके बच्चों और उनके परिवारों के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
