Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला, जानें उनकी यादगार जर्नी
Siddharth Shukla Birthday: टीवी की दुनिया का चमकता सितारा, सिद्धार्थ शुक्ला, जिन्होंने अपनी दमदार पर्सनैलिटी, सादगी और प्रतिभा से करोड़ों फैंस के दिलों को जीता, आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं। 'बालिका वधू' में 'शिव' का किरदार निभाने वाले इस हैंडसम स्टार ने न केवल छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरा, बल्कि 'बिग बॉस 13' जीतकर पूरे देश का चहेता बन गए। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और सिर्फ 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने उनकी जिंदगी से सब कुछ छीन लिया।
उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर दिया और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया। आज, उनके जन्मदिन के खास मौके पर, आइए याद करें सिद्धार्थ शुक्ला की वो यादगार जर्नी जिसने उन्हें टीवी का सुपरस्टार तो बनाया ही, साथ ही उन्हें एक ऐसा इंसान साबित किया जो अपनी सच्चाई, ईमानदारी और दिलकश शख्सियत से हर किसी का दिल जीत लेता था।

सिद्धार्थ शुक्ला की शानदार जर्नी
मॉडलिंग से लेकर टीवी, रियलिटी शोज से लेकर ओटीटी तक सिद्धार्थ शुक्ला का सफर प्रेरणा, संघर्ष और दमदार सफलता की कहानी है। चाहे 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' हो या फिर 'बिग बॉस' में अपनी ऐतिहासिक यात्रा से सिद्धार्थ हर जगह अपनी अलग छाप छोड़ गए। उनकी मुस्कान, उनका एटीट्यूड और उनका स्टारडम आज भी फैंस को याद आता है।
'बिग बॉस 13' जहां से शुरू हुई 'SidNaaz' की प्रेम कहानी
सिद्धार्थ शुक्ला का असली स्टॉर्म 'बिग बॉस 13' में देखने को मिला। यहां उनकी मुलाकात हुई शहनाज गिल से और यहीं "SidNaaz" का जादू शुरू हुआ। दोनों के बीच की मासूम नोकझोंक, केयर, इमोशनल सपोर्ट और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने का ढंग शो की पहचान बन गया। फैंस ने पहली बार किसी जोड़ी के लिए इतना प्यार दिखाया कि SidNaaz एक इमोशन बन गया। शहनाज की खिलखिलाहट और सिद्धार्थ का शांत स्वभाव दोनों की केमिस्ट्री ने लाखों दिलों को अपना दीवाना बना दिया।
सिद्धार्थ की मौत से टूट गई थी शहनाज
जब 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला के मौत की खबर आई तो हर कोई हैरान हो गया और किसी को यकीन ही नहीं हुआ। वहीं शहनाज गिल का तो बुरा हाल था। सिद्धार्थ अपनी मां के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते थे लेकिन शहनाज के साथ उनका जो दिल का रिश्ता था वो किसी से छिपा नहीं था।
सिद्धार्थ की अंतिम यात्रा के दौरान जब शहनाज को देखा गया तो उनका बुरा हाल था। शहनाज की हालत देख कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।



Click it and Unblock the Notifications
