Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Google Birthday 2026: आज Google को शुरू हुए 28 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कंपनी ने अपने सर्च होमपेज पर एक खास डूडल लगाया है। इस बार कंपनी ने कोई इंटरैक्टिव डिजिटल कॉन्फेटी या ईस्टर एग्स नहीं जोड़े हैं। इसके बजाय, उसने लोगों को पुरानी यादें दिलाने के लिए अपने पहले प्री-लॉन्च बीटा वर्जन वाले लोगो को डूडल के रूप में पेश किया है। Google हर साल 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कंपनी की आधिकारिक स्थापना की तारीख 4 सितंबर 1998 है? जी हैं, खुद गूगल ने भी माना है कि कंपनी की स्थापना 4 सितंबर को हुई थी, लेकिन फिर भी वह लंबे समय से 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाती आ रही है। आइए, जानते हैं इसके पीछे की असली वजह -

क्या है Google का मतलब?
Google नाम किसी आधिकारिक फुल फॉर्म या acronym का छोटा रूप नहीं है। हालांकि इंटरनेट पर इसे कई बार "Global Organization of Oriented Group Language of Earth" के तौर पर बताया जाता है। असल में कंपनी के नाम का संबंध एक बड़ी संख्या "Googol" से है।
Google नाम कहां से आया?
"Google" नाम Googol शब्द से लिया गया है। Googol एक ऐसी संख्या है, जिसमें 1 के बाद 100 शून्य होते हैं। कंपनी के लिए यह नाम इसलिए उपयुक्त माना गया क्योंकि उसका उद्देश्य इंटरनेट पर मौजूद बहुत बड़ी मात्रा में जानकारी को व्यवस्थित करके लोगों तक पहुंचाना था। समय के साथ Google का काम सिर्फ इंटरनेट पर जानकारी खोजने तक सीमित नहीं रहा। आज इसके प्रोडक्ट्स में Gmail, Google Maps, YouTube, Google Cloud, Android और AI से जुड़े टूल्स शामिल हैं। कंपनी स्मार्टफोन के क्षेत्र में Pixel जैसे हार्डवेयर भी बनाती है।
Google की शुरुआत कब हुई थी?
Google की नींव लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने रखी थी। उस समय दोनों Stanford University में पीएचडी कर रहे थे। कंपनी की आधिकारिक स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। हालांकि, Google अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाता है। 2000 के दशक की शुरुआत में यह तारीख कंपनी के जन्मदिन के तौर पर तय हो गई थी। इसके पीछे उस दौर में Google के सर्च इंडेक्स से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि को वजह बताया जाता है।
27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है Google का जन्मदिन?
यह बात इसलिए दिलचस्प है क्योंकि Google ने शुरुआती वर्षों में हर बार अपना जन्मदिन 27 सितंबर को नहीं मनाया था। सितंबर की अलग-अलग तारीखों पर कंपनी से जुड़े खास Doodle भी दिखाई दिए हैं। Google ने 2018 में बताया था कि कंपनी का कानूनी तौर पर गठन 4 सितंबर को हुआ था। इसके बावजूद वह एक दशक से ज्यादा समय से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही थी। करीब 2005 के आसपास 27 सितंबर की तारीख Google के बर्थडे के तौर पर स्थायी हो गई। उस समय Google और Yahoo के बीच सर्च इंडेक्स के आकार को लेकर भी मुकाबला चल रहा था। इसी दौर में Google के इंडेक्स से जुड़ी उपलब्धियों ने भी काफी चर्चा बटोरी थी।
सितंबर 2005 में गूगल ने अपने सर्च इंडेक्स से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया था। उस समय कंपनी अपने होमपेज पर इंडेक्स में शामिल वेब पेजों की संख्या भी दिखाती थी। माना जाता है कि इसी वजह से 27 सितंबर की तारीख गूगल के जन्मदिन से जुड़ गई। हालांकि, कंपनी ने कभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि 27 सितंबर को ही जन्मदिन मनाने की वजह क्या है। गूगल का सिर्फ इतना कहना है कि वर्षों के दौरान उसके जन्मदिन की तारीख बदलती रही है।
28 साल में कितना बदल गया Google?
1990 के दशक में Stanford University से शुरू हुआ Google का सर्च प्रोजेक्ट आज एक बहुत बड़े टेक प्लेटफॉर्म में बदल चुका है। शुरुआत में इसका मुख्य काम इंटरनेट पर जानकारी खोजना था, लेकिन अब कंपनी की सेवाओं का दायरा काफी बढ़ गया है। आज Google के पास Search के साथ Maps, YouTube, Android, Cloud, AI और कई दूसरी डिजिटल सेवाएं हैं। कंपनी अपनी 25वीं सालगिरह के मौके पर भी बता चुकी है कि उसका काम अब सिर्फ सर्च इंजन तक सीमित नहीं है और AI समेत कई क्षेत्रों में वह काम कर रही है। इस तरह 4 सितंबर Google की आधिकारिक स्थापना की तारीख है, जबकि 27 सितंबर वह तारीख है जिसे कंपनी अपने जन्मदिन के तौर पर मनाती है। यही वजह है कि हर साल 27 सितंबर को Google के होमपेज पर खास Doodle देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
