Latest Updates
-
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: मार्च का महीना अपने साथ कई सारे व्रत और त्योहार लेकर आया है। ये तो आप जानते ही हैं कि भारतीय संस्कृति में हर त्योहार और पर्व का अपना विशेष महत्व होता है। अब बात कर लेते हैं गुड़ी पड़वा की जो मराठी संस्कृति में विजय, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है। साल 2026 में 19 मार्च, गुरुवार को यह महापर्व मनाया जाएगा। हिंदू नववर्ष के इस पहले दिन महाराष्ट्र के हर घर के बाहर 'गुड़ी' (विजय पताका) उभारी जाती है और नीम के पत्तों व गुड़ के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है।
अंग्रेजी संस्कृति के अनुसार को 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है लेकिन हिंदू संस्कृति उससे अलग है। अगर आपके भी कुछ मराठी दोस्त हैं, तो उन्हें उनके ही अंदाज में "नूतन वर्षाभिनंदन" कहना आपकी दोस्ती में मिठास भर देगा। हमने आपके लिए 70+ चुनिंदा मराठी शुभकामना संदेश तैयार किए हैं, साथ ही उनका हिंदी अर्थ भी दिया है ताकि आप सही भावना के साथ उन्हें साझा कर सकें।

गुड़ी पड़वा के पारंपरिक और औपचारिक संदेश (Traditional Wishes)
"गुढीपाडव्याच्या आणि नूतन वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!"
(हिंदी अर्थ: गुड़ी पड़वा और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं!)
"नूतन वर्षाभिनंदन! हे वर्ष तुम्हाला सुख, समृद्धी आणि भरभराटीचे जावो."
(हिंदी अर्थ: नया साल मुबारक हो! यह वर्ष आपके लिए सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।)
"हिंदू नववर्ष आणि गुढीपाडव्याच्या निमित्ताने सर्व मित्र-मैत्रिणींना मन:पूर्वक शुभेच्छा."
(हिंदी अर्थ: हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के अवसर पर सभी मित्रों को मन:पूर्वक शुभकामनाएं।)
"उभारून आनंदाची गुढी, नूतन वर्षाचे स्वागत करूया!"
(हिंदी अर्थ: खुशियों की गुड़ी उभारकर, नए साल का स्वागत करते हैं!)
"सोनेरी सूर्याची सोनेरी किरणे, सोनेरी किरणांचा सोनेरी उत्सव. गुढीपाडव्याच्या शुभेच्छा!"
(हिंदी अर्थ: सुनहरे सूरज की सुनहरी किरणें, सुनहरी किरणों का सुनहरा उत्सव। गुड़ी पड़वा की बधाई!)
दोस्तों के लिए खास 'मराठी मुळी' संदेश (For Friends)
"मित्रा, गुढीपाडव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा! हे वर्ष तुला कडक जावो!"
(हिंदी अर्थ: दोस्त, गुड़ी पड़वा की बधाई! यह साल तुम्हारे लिए जबरदस्त रहे!)
"श्रीखंड-पुरीची गोडी आणि आपल्या मैत्रीची जोडी, कायम राहू दे अशीच! शुभ गुढीपाडवा."
(हिंदी अर्थ: श्रीखंड-पूरी की मिठास और हमारी दोस्ती की जोड़ी, हमेशा ऐसी ही बनी रहे! शुभ गुड़ी पड़वा।)
"नव्या संकल्पांनी आणि नव्या उत्साहाने करूया नव्या वर्षाची सुरुवात. नूतन वर्षाभिनंदन!"
(हिंदी अर्थ: नए संकल्पों और नए उत्साह के साथ करते हैं नए साल की शुरुआत। नया साल मुबारक!)
"कडुलिंबाचा पाला आणि साखरेची गाठी, सुख-समृद्धी येवो तुझ्यासाठी."
(हिंदी अर्थ: नीम के पत्ते और शक्कर की माला, सुख-समृद्धि आए तुम्हारे लिए।)
"गेले ते दिवस विसरून जाऊ, नव्या वर्षाचे हसत स्वागत करू. शुभेच्छा!"
(हिंदी अर्थ: बीते दिनों को भूलकर, नए साल का हंसकर स्वागत करें। शुभकामनाएं!)
शायराना और काव्यमयी संदेश (Poetic Wishes)
"नव्या वर्षाची ही पहिली सकाळ, घेऊन येवो चैतन्याची नवी लाट. शुभ गुढीपाडवा!"
(हिंदी अर्थ: नए साल की यह पहली सुबह, चेतना की नई लहर लेकर आए। शुभ गुड़ी पड़वा!)
"चैत्राची पालवी आणि वसंताचा बहर, तुमच्या आयुष्यात येवो सुखाची लहर."
(हिंदी अर्थ: चैत्र की नई कोपलें और वसंत की बहार, आपके जीवन में लाए खुशियों की लहर।)
"उभारू गुढी भाग्याची, करूया सुरुवात नव्या स्वप्नांची."
(हिंदी अर्थ: भाग्य की गुड़ी उभारें, नए सपनों की शुरुआत करें।)
"रेशमी साडी, लिंबाची डहाळी, तुमच्या जीवनात येवो सुखाची दिवाळी. नूतन वर्षाभिनंदन!"
(हिंदी अर्थ: रेशमी साड़ी, नीम की टहनी, आपके जीवन में खुशियों की दिवाली आए। नया साल मुबारक!)
"आनंदाची गुढी, प्रेमाची गाठी, गुढीपाडव्याच्या शुभेच्छा खास तुमच्यासाठी!"
(हिंदी अर्थ: खुशियों की गुड़ी, प्यार की गांठ, गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं खास आपके लिए!)
WhatsApp और Instagram स्टेटस के लिए शॉर्ट कोट्स (Short Status)
"गुढी उभारू आनंदाची, गुढीपाडव्याच्या शुभेच्छा!" (खुशियों की गुड़ी उभारें, बधाई!)
"हिंदू नववर्षारंभ: नूतन वर्षाभिनंदन!" (हिंदू नववर्ष की शुरुआत: मुबारक हो!)
"श्रीखंडाची गोडी, सुखाची जोडी! शुभ पाडवा." (श्रीखंड की मिठास, सुख की जोड़ी!)
"नवे वर्ष, नवा संकल्प, नवी उमेद!" (नया साल, नया संकल्प, नई उम्मीद!)
"जय महाराष्ट्र! गुढीपाडव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा." (जय महाराष्ट्र! गुड़ी पड़वा की बधाई।)
सुख-समृद्धि और आशीर्वाद वाले संदेश (Blessings)
"आई भवानीची कृपा तुम्हावर सदैव असू दे. गुढीपाडव्याच्या शुभेच्छा!" (माँ भवानी की कृपा आप पर सदा रहे।)
"आरोग्य, धन आणि सुख लाभो हीच प्रार्थना." (आरोग्य, धन और सुख मिले, यही प्रार्थना है।)
"स्वप्ने पूर्ण होवोत हीच सदिच्छा." (सारे सपने पूरे हों, यही शुभेच्छा है।)
"संकटे दूर होवोत आणि सुखाचा प्रकाश पडो." (मुसीबतें दूर हों और सुख का प्रकाश फैले।)
"गुढीपाडव्याचा हा सण तुमच्या घरात आनंदाची उधळण करो." (गुड़ी पड़वा का यह त्योहार आपके घर खुशियां बिखेरे।)



Click it and Unblock the Notifications











