Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Baisakhi 2026 Wishes in Punjabi: बैसाखी पर भंगड़ा और गिद्दा के साथ अपनों को भेजें पंजाबी शुभकामनाएं
Baisakhi 2026 Punjabi Messages: 14 अप्रैल 2026 को देशभर में ढोल की थाप, भंगड़े के जोश के साथ बैसाखी मनाई जाएगी। हर तरफ लहलहाती फसलों की महक होगी और पंजाब व हरियाणा में तो लोग गिद्दा पाएंगे और भांगड़ा करेंगे यही तो है बैसाखी की पहचान। सिखों के नए साल और खालसा पंथ के स्थापना दिवस का यह पावन पर्व इस साल 14 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। बैसाखी सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि पंजाब की मिट्टी की खुशबू और किसानों की मेहनत का जश्न है। इस खास मौके पर जब तक "जट्टा आई बैसाखी" का नारा न गूंजे, तब तक बधाई अधूरी सी लगती है। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को खास पंजाबी अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं चुनिंदा पंजाबी विशेज, कोट्स, स्टेटस और शायरी जिन्हें आप अपनों को भेज त्योहार को बना सकते हैं खास।

बैसाखी स्पेशल पंजाबी शायरी अपनों को भेजें (Baisakhi Punjabi Shayari)
शायरी: कणकां दी राखी राखन लेई,
जट्टा आई बैसाखी! भंगड़े पा मुंडे-कुड़ियां,
खुशियां दी आई वैसाखी।
अर्थ: गेहूं की फसलों की रखवाली के लिए देखो बैसाखी आ गई है!
लड़के-लड़कियां भंगड़ा पा रहे हैं, खुशियों की बैसाखी आई है।
शायरी: नच ले, गा ले साडे नाल,
आई है बैसाखी खुशियां दे नाल!
अर्थ: हमारे साथ नाचो और गाओ,
क्योंकि बैसाखी ढेर सारी खुशियां लेकर आई है।
शायरी: तुसी हसदे-वस्दे रहो,
बैसाखी दा आनंद मानदे रहो।
अर्थ: आप हंसते-बसते रहें और बैसाखी के त्यौहार का आनंद लेते रहें।
खालसा पंथ स्थापना दिवस और भक्ति संदेश अपनों को भेजें
संदेश: वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतेह! बैसाखी दी लख-लख बधाई।
अर्थ: खालसा वाहेगुरु का है, विजय भी वाहेगुरु की है।
बैसाखी की लाख-लख बधाई।
संदेश: खालसा मेरो रूप है खास,
खालसे महि हौं करौं निवास।
अर्थ: खालसा मेरा विशेष रूप है,
और मैं खालसा में ही निवास करता हूँ।
बैसाखी के पंजाबी स्टाइल में सोशल मीडिया स्टेटस
विश: रब्ब करे बैसाखी दा त्यौहार तुहाडे जीवन विच खुशियां भर देवे।
अर्थ: भगवान करे बैसाखी का त्यौहार आपके जीवन में खुशियां भर दे।
विश: भंगड़ा पाओ, गिद्दा पाओ, खुशी मनाओ! बैसाखी आई है।
अर्थ: भंगड़ा करो, गिद्दा करो और खुशियां मनाओ! बैसाखी आ गई है।
विश: सुखी रहे तेरा परिवार, मुबारक हो तैनूं बैसाखी दा त्यौहार।
अर्थ: तुम्हारा परिवार सुखी रहे, तुम्हें बैसाखी का त्यौहार मुबारक हो।
विश: ढोल दी डग्गी ते दुनिया नचदी, जट्टा दी फसल वेख के रूह हसदी।
अर्थ: ढोल की थाप पर दुनिया नाचती है, और अपनी फसल देखकर किसान की रूह (आत्मा) हंसती है।
विश: सुनहरी कणकां, ते नीले अंबर, बैसाखी दा मेला लगिया हर घर।
अर्थ: सुनहरी फसलें और नीला आसमान, बैसाखी का मेला हर घर में लगा है।
जिंदादिली: जट्टा आई बैसाखी, हुण बल्ले-बल्ले हो गई!
प्यार: मिठास गुड़ दी, ते प्यार भरा संदेश, बैसाखी मनाओ छड्ड के सारे क्लेश।
तरक्की: रब्ब करे तुहाडी तरक्की दे राह खुल जान।
भाईचारा: सब नूं मिल के बैसाखी मनानी चाहिदी है।
सांस्कृतिक: भंगड़ा पा मुंडेया, आई बैसाखी!
दुआ: खुशियां दा खेड़ा होवे, हर पासे सवेरा होवे।
महक: फुल्लां दी महक, ते कोयल दी कूक, मुबारक हो तैनूं बैसाखी दा रूप।
जोश: ढोल वज्जदे ने, ते भंगड़े पैंदे ने।
उम्मीद: इस साल दी बैसाखी नई उम्मीद लेके आवे।
खालसा: सिंह साजे सी दशमेश पिता ने, उस दिन दी याद विच बैसाखी।



Click it and Unblock the Notifications
