Latest Updates
-
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स -
Bank Holidays 2026: रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद, क्या 25-26 को भी छुट्टी? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट -
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना
Brother's Day Wishes 2026: पापा की तरह ख्याल रखने वाले बड़े भाई और नटखट छोटे भाई के लिए स्पेशल संदेश
Happy Brother's Day 2026 Wishes in Hindi: दुनिया में कोई रिश्ता सबसे खास है तो वो है भाई-बहन का रिश्ता जिनमें लड़ाई भी होती है तो प्यार भी उतना ही होता है। बचपन का वो दौर भी कितना खूबसूरत था, जब दिन की शुरुआत रिमोट की लड़ाई से होती थी और रात मम्मी की डांट के बाद एक-दूसरे की शिकायत करने पर खत्म होती थी। भाई का रिश्ता दुनिया के सबसे अनोखे और अनमोल रिश्तों में से एक है। वह हमारा पहला दोस्त होता है, हमारा सबसे बड़ा सीक्रेट कीपर होता है, और मुसीबत के समय ढाल बनकर खड़ा रहने वाला रक्षक भी। चाहे छोटा भाई हो जिसकी नादानियों पर हमें प्यार आता है, या बड़ा भाई जो पिता की तरह उंगली पकड़कर चलना सिखाता है इनके बिना जीवन का हर जश्न अधूरा है। हर साल 24 मई को दुनिया भर में 'ब्रदर्स डे' (Brother's Day) मनाया जाता है तो इस दिन को और भी खास बनाने के लिए नीचे हमने आपके बड़े भाई, छोटे भाई के लिए लेकर आए हैं चुनिंदा बधाई संदेश, शायरी और कोट्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें पढ़कर दूर बैठा भाई हो या फिर दूसरे शहर में पढ़ाई या नौकरी करने के लिए गया हुआ भाई सभी की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

बड़े भाई के लिए ब्रदर्स डे स्पेशल दिल छू लेने वाले संदेश
पिता की परछाई है मेरा बड़ा भाई
जिसके होने से जिंदगी में कभी कोई आंच न आई।
हैप्पी ब्रदर्स डे भैया!
उंगली पकड़कर चलना सिखाया,
गिरते हुए को हमेशा उठाया।
खुशनसीब हूँ मैं जो आपके जैसा बड़ा भाई पाया।
जब तक सिर पर बड़े भाई का हाथ होता है
दुनिया का हर डर छोटा लगने लगता है। थैंक यू भैया!
आप सिर्फ मेरे बड़े भाई नहीं
मेरे सबसे अच्छे गुरु और मार्गदर्शक भी हैं।
ब्रदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं।
भले ही आप मुझसे हर बात पर डांट लगाते हो
लेकिन मुझे पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार भी आप ही करते हो।
माँ-पापा के बाद जिसने मेरा सबसे ज्यादा ख्याल रखा
वो आप ही हो भैया। हैप्पी ब्रदर्स डे!
जिंदगी के हर मोड़ पर आपकी दी हुई सलाह मेरे काम आई।
भगवान आपको हमेशा खुश रखे।
हर मुश्किल राह आसान हो जाती है
जब बड़े भैया की दुआ साथ होती है।
आप मेरी ताकत हो, मेरी हिम्मत हो।
ब्रदर्स डे की बहुत-बहुत बधाई हो बड़े भैया।
रब से है यही दुआ आज के दिन,
मेरे भैया मुस्कुराते रहें उम्र भर। हैप्पी ब्रदर्स डे!
बड़े भाई की याद में ब्रदर्स डे पर शेयर करें ये भावुक कर देने वाले कोट्स
"एक बड़ा भाई ईश्वर का वो वरदान है
जो आपको कभी अकेला महसूस नहीं होने देता।"
"बड़ा भाई होना एक जिम्मेदारी है,
और आपने उस जिम्मेदारी को हमेशा प्यार से निभाया है।"
"शायद मैं कभी कह न पाऊं,
लेकिन भैया आपकी मौजूदगी ही मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा है।"
"खुश किस्मत होते हैं वो लोग,
जिनके पास डांटने और समझाने वाला बड़ा भाई होता है।"
"दुनिया के लिए आप एक इंसान हो सकते हैं,
लेकिन मेरे लिए आप मेरे सुपरहीरो हैं।"
"बचपन की यादों से लेकर आज तक,
आपका सपोर्ट ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।"
"जिसके पास आपके जैसा भाई हो,
उसे किसी और रक्षक की जरूरत नहीं होती।"
"खुदा करे हमारी ये जोड़ी कभी न टूटे,
आपका साथ मुझसे कभी न छूटे।"
ब्रदर्स डे पर छोटे भाई के लिए नटखट और प्यारे मैसेजेस
भले ही तू कितना भी बड़ा हो जाए,
रहेगा तो मेरा चमचा ही! हैप्पी ब्रदर्स डे छोटे।
घर की रौनक है तू, माँ-पापा का लाडला है तू,
और मेरा सबसे प्यारा छोटा भाई है तू।
तू चाहे मुझे कितना भी परेशान कर ले,
पर तेरे बिना मेरा एक पल भी मन नहीं लगता।
ओए छोटे! आज ब्रदर्स डे है,
चल जल्दी से मुझे पार्टी दे। वैसे गॉड ब्लेस यू!
तू हमेशा मेरा छोटा बच्चा रहेगा,
जिसकी हर गलती को माफ़ करना मेरा हक है।
दुनिया का सबसे इरिटेटिंग लेकिन
सबसे प्यारा भाई होने का अवॉर्ड तुझे जाता है।
भगवान ने मुझे एक छोटा भाई नहीं,
बल्कि लाइफटाइम एंटरटेनमेंट का साधन दिया है।
तू चाहे जितनी भी गलतियाँ कर ले,
याद रखना तेरी पीठ के पीछे हमेशा मैं खड़ा हूँ।
तेरी सारी बदमाशियों को झेलना
मेरी आदत बन चुकी है। लव यू छोटे, हैप्पी ब्रदर्स डे!
खुशियों से भरी रहे तेरी जिंदगी,
यही दुआ है मेरी। ब्रदर्स डे की बधाई!
ब्रदर्स डे के मौके पर छोटे और लाडले भाई के लिए कोट्स
"छोटा भाई एक ऐसा दोस्त होता है
जिसे आप खुद अपनी मर्जी से डांट सकते हैं।"
"तेरी मासूमियत और तेरी शैतानियां ही इस घर की असली जान हैं।"
"बड़ा होने का सबसे खूबसूरत अहसास तब हुआ
जब तूने पहली बार मुझे अपना सहारा माना।"
"तू मेरे दिल के सबसे करीब है छोटे
चाहे हम कितना भी लड़ लें।"
"तेरी कामयाबी ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है,
हमेशा ऐसे ही चमकते रहना।"
"भगवान से यही प्रार्थना है कि तेरे चेहरे
की ये प्यारी सी मुस्कान कभी कम न हो।"
"तू सिर्फ मेरा भाई नहीं, मेरी गोद में खेला हुआ मेरा बच्चा है।"
"जिंदगी में चाहे जितने भी दोस्त आ जाएं,
तेरे जैसा सच्चा कोई नहीं हो सकता।"
"तू हमेशा अपनी लाइफ में आगे बढ़,
तेरी हर मुश्किल को दूर करने के लिए मैं हूँ न।"
"हैप्पी ब्रदर्स डे मेरे छोटे गोलगप्पे!
हमेशा खुश रह और मुस्कुराता रह।"
भाई-बहन की खट्टी-मीठी नोकझोंक वाली शायरी
यादों की सौगात लाती शायरी
आया है ब्रदर्स डे का यह प्यारा त्योहार,
लाया है भाइयों के लिए ढेर सारा प्यार,
कभी लड़ना तो कभी एक-दूसरे को मनाना,
यही है भाई-बहन का अटूट संसार।
हैप्पी ब्रदर्स डे!
भाई के जैसा इस दुनिया में कोई और यार नहीं,
जो छुपा सके अपने दिल का ऐसा गहरा प्यार नहीं,
वो डांटता है तो सिर्फ हमारी भलाई के लिए,
उसके गुस्से में भी छुपा है प्यार, कोई तकरार नहीं।
बचपन की वो यादें, वो कागज की कश्ती,
भाई के साथ की हुई वो बेहिसाब मस्ती,
याद आते हैं वो दिन जब हम साथ हंसते थे,
भाई के बिना तो अब ये महफिल भी नहीं सजती।
दिल में प्यार और होठों पर कड़वे बोल होते हैं,
भाई तो दुनिया के सबसे अनमोल होते हैं,
वो हर मुश्किल में बनकर ढाल खड़े रहते हैं,
उनके साए में हमारे सब ख्वाब पूरे होते हैं।
रब से मांगी थी एक दुआ मैंने इबादत में,
खुदा ने दे दिया भाई मुझे तोहफे की सूरत में,
अब और क्या मांगू उस परवरदिगार से,
जब मेरा भाई ही खड़ा है मेरी हिफाजत में।
फनी और नटखट शायरी
लड़ना-झगड़ना है जिसकी पुरानी आदत,
पर मुसीबत में जो करता है सबसे पहले हिफाजत,
ऐसे बंदर जैसे भाई को आज के दिन,
ब्रदर्स डे की मैं देता हूँ ढेर सारी बधाई।
टीवी के रिमोट के लिए जो मुझसे लड़ता है,
मेरी हर चॉकलेट जो चोरी-छिपे खाता है,
वैसे तो महाकंजूस है मेरा ये भाई,
पर आज के दिन उस पर थोड़ा प्यार आ ही जाता है।
सूरत से तो लगता है एकदम सीधा-साधा,
पर दिमाग से है तू शैतानों से भी आधा,
हैप्पी ब्रदर्स डे मेरे प्यारे भाई,
सुधर जा अब, बस यही है मेरी बाधा!
जब भी मम्मी से पड़ती है मुझे भारी डांट,
तू ही आकर पीछे से लगाता है अपनी चाट,
फिर भी तू ही मेरा सबसे पक्का यार है,
तेरे बिना मेरी जिंदगी बिल्कुल बेकार है।
चॉकलेट का बहाना बनाकर जो मुझे सताता है,
पापा के आते ही जो सबसे शरीफ बन जाता है,
उस प्यारे से भाई को ब्रदर्स डे की बधाई,
जो हमेशा मेरी पॉकेट मनी पर नजर गड़ाता है।
Brother's Day 2026 WhatsApp Status & Instagram Captions
भाई-भाई का रिश्ता खास होता है, ये दिल के हमेशा पास होता है।
किस्मत वाले होते हैं वो, जिनके पास भाई का साथ होता है।
मेरा भाई, मेरी जान, मेरी शान और मेरी पहचान! #BrothersDay
कलाई पर राखी और दिल में भाई का प्यार, यही है मेरा संसार।
भाई से बढ़कर इस दुनिया में कोई दूसरा सीक्रेट कीपर नहीं हो सकता।
चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, जब भाई की याद आ जाती है।
दोस्त आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन भाई हमेशा साथ निभाते हैं।
जिसके पास भाई है, समझो उसके पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।
लड़ते भले ही रोज हैं, पर एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते।
हैप्पी ब्रदर्स डे टू माई परमानेंट पार्टनर इन क्राइम!



Click it and Unblock the Notifications