Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा। हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति की कामना से हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी, चूड़ियों व झूलों के साथ तीज का उत्सव मनाती हैं। साथ ही, इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी अपनी सखी-सहेलियों, परिवार और प्रियजनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देना चाहती हैं, तो ये खूबसूरत संदेश भेज सकती हैं।

Happy Hariyali Teej 2026 Wishes And Quotes In Hindi
1. सावन की फुहार आई,
खुशियों की बहार लाई,
हरियाली तीज का त्योहार,
आपके जीवन में खुशियां अपार लाई।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. मेहंदी से सजे हाथ
नव-विवाहितों की खनकती चूड़ियों
और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं!
3. शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिले,
हर दिन जीवन में खुशियों के रंग खिले।
सदा बना रहे प्रेम और विश्वास,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं खास!
4. आया रे तीज का त्योहार,
लाया खुशियां बेशुमार।
मन में उमंग और दिल में तरंग लाए,
हरियाली तीज खुशियों से भर जाए।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
5. भगवान शिव की कृपा हो,
मां पार्वती का आशीर्वाद मिले।
हर मनोकामना पूरी हो आपकी,
जीवन में खुशियों के फूल खिले।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. मेहंदी से सजे हाथ, चूड़ियों की हो खनक,
सावन की फुहारों से महके हर पल।
खुशियों से भर जाए आपका संसार,
मुबारक हो हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
7. झूले पड़ें सावन की बहार में,
खुशियां आएं जीवन के हर द्वार में।
प्रेम और खुशियों से सजे हर पल,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
8. हरी-हरी चूड़ियां, मेहंदी का रंग,
सावन के मौसम में खुशियों की उमंग।
आपके जीवन में बनी रहे बहार,
मुबारक हो तीज का पावन त्योहार।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. शिव-पार्वती की जोड़ी जैसी बनी रहे प्रीत,
हर दिन खुशियों से भरी रहे आपकी रीत।
जीवन में सुख और समृद्धि आए,
हरियाली तीज मंगलमय हो जाए।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
10. सावन की बूंदें खुशियां बरसाएं,
मेहंदी रचे हाथ मुस्कुराएं।
हर चेहरे पर रहे प्यारी सी मुस्कान,
हरियाली तीज पर मिले खुशियों का वरदान।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes And Messages In Hindi
11. तीज का त्योहार लाया है प्यार,
साथ लाया खुशियां हजार।
शिव-पार्वती का आशीर्वाद बना रहे,
जीवन आपका सदा खुशहाल रहे।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. सजना-संवरना और झूला झूलना,
सावन में मिलकर गीत गाना।
खुशियों से भरा रहे हर परिवार,
हरियाली तीज की शुभकामनाएं बार-बार।
13. चूड़ियों की खनक और मेहंदी की महक,
सावन की फुहारों में खुशियों की चमक।
हर दिन आपका खुशनुमा रहे,
हरियाली तीज का पर्व मंगलमय रहे।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
14. मां पार्वती का आशीष मिले,
महादेव का साथ मिले।
जीवन में सुख-शांति बनी रहे,
हर कदम पर खुशियों का हाथ मिले।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
15. सावन आया, तीज भी लाई,
अपने संग खुशियों की सौगात लाई।
हर आंगन में हंसी और प्यार रहे,
आपका जीवन सदा गुलजार रहे।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
16. हरी चुनर, हरी चूड़ियां और मेहंदी का रंग,
तीज के पर्व पर दिल में जगे उमंग।
हर सपना आपका साकार हो,
हरियाली तीज का दिन खुशियों से भरपूर हो।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. प्रेम की डोर और रिश्तों का साथ रहे,
हर चेहरे पर खुशियों की बात रहे।
शिव-पार्वती की कृपा बनी रहे हर बार,
आपको मुबारक हो हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
18. सावन की रिमझिम फुहार हो,
हर तरफ खुशियों की बहार हो।
आपके जीवन में सुख ही सुख आए,
हरियाली तीज खुशियां लेकर आए।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
19. मेहंदी रचे हाथों में, खुशियां बसे मन में,
प्यार बना रहे हर रिश्ते के बंधन में।
शिव-पार्वती का आशीर्वाद सदा साथ रहे,
हरियाली तीज पर खुशियों की बरसात रहे।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
20. तीज का पावन पर्व है आया,
अपने संग खुशियों का संदेश लाया।
सुख, शांति और प्रेम से भरा रहे संसार,
आपको हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
