Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Holi Wishes in Banarasi Style: का बे, रंगवाओगे कि खाली मुसुराओगे? आपके दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बनारसी मैसेज
Holi Wishes for Banaras Friends in Banarasi Style: बनारस की होली का मतलब है अस्सी का अक्खड़पन, घाटों की मस्ती और हर-हर महादेव का उद्घोष। यहां रंग सिर्फ कपड़ों पर नहीं, बल्कि रूह पर चढ़ता है। बनारस की होली कोई मामूली रंग-गुलाल का खेल नहीं है भैया, यहां तो हवा में भी 'ठंडई' की महक और मिजाज में 'अल्हड़पन' होता है। 4 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली इस होली के लिए अगर आपके यार-दोस्त या रिश्तेदार बनारस के हैं, तो उन्हें साधारण "Happy Holi" बोलना तो अपराध जैसा है।
उनके लिए तो शुभकामना भी वैसी ही होनी चाहिए जैसी बनारस की गलियों में गूंजती है। नीचे दी गई लिस्ट में से अपनी पसंद का 'कौवा-काट' मैसेज चुनिए और अपने बनारसी लल्लों को भेजकर बोलिए "का बे, रंगवाओगे कि खाली मुसुराओगे? यहां पेश है 25 से भी ज्यादा ठेंठ बनारसी अंदाज वाली शायरियां, मैसेज और कोट्स जो आपके बनारसी दोस्तों और रिश्तेदारों का दिन बना देंगे।

ठेंठ बनारसी अंदाज में 'कड़क' शुभकामनाएं (Banarasi Style Wishes)
"का गुरु, होली है! अस्सी पर ठंडई छन चुकी है और रंगवा एकदम तैयार है।
जल्दी आव, रंगवाएंगे कि खाली मुसुराओगे? हैप्पी होली गुरु!"
"गंगा की लहर, अस्सी की शाम, हाथ में ठंडई और महादेव का नाम!
भीगे आज हर सनातनी चोली, मुबारक हो आपको बनारसी होली!"
"मणिकर्णिका की भस्म, दशाश्वमेध का ठाठ,
मुबारक हो आपको होली, अस्सी के घाट! हर-हर महादेव!"
"जे के पास भांग नाहीं, ओकर होली एकदम फीकी है।
का बे लल्ला, भंगिया छान के आओगे कि हम घर पहुँचें?
होली मुबारक!"
"बनारस की गली, गुलाल वाली होली,
महादेव की टोली और मस्ती भरी बोली!
का हाल है गुरु? हैप्पी होली!"
"जब तक कचौड़ी-जलेबी ना पेट में जाए और भांग दिमाग में ना चढ़े,
तब तक बनारसी होली शुरू नाहीं होती। शुभ होली भइया!"
"ई बनारस है गुरु, यहां रंग भी चढ़ता है और भांग भी।
बच के रहना, आज कोई ना बचेगा! हैप्पी होली इन बनारसी स्टाइल।"
"का भइया, रंग डलवाओगे कि खाली 'बुरा न मानो' कह के निकल जाओगे?
आओ घाट पर, वहीं असली हुड़दंग मचेगा!"
"बनारस के पांडे, अस्सी के सांड और घाटों की होली!
जे टकराया ओकर खैर नाहीं। जय हो महादेव! हैप्पी होली।"
"खईके पान बनारस वाला, लगा के रंग एकदम कड़क वाला!
का हाल बा गुरु? हैप्पी होली!"
घाटों की मस्ती और ठंडई वाली शायरी (Shayari & Quotes)
"गंगा मइया की कृपा रहे, महादेव का साथ,
होली मनाएं हम-तुम मिलकर, अस्सी के घाट! शुभ होली गुरु!"
"भांग की खुशबू, ठंडई की मिठास,
बनारस की होली है सबसे खास! का बे, तैयारी पूरी है ना?"
"आज मणिकर्णिका पर भस्म उड़ेगी, और अस्सी पर पिचकारी चलेगी।
बनारस है साहेब, यहाँ मौत भी उत्सव है और होली भी!"
"इश्क बनारसी, रंग बनारसी और मिजाज भी एकदम बनारसी!
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।"
"जे काशी नाहीं देखा, ऊ कुछ नाहीं देखा।
और जे काशी की होली नाहीं खेला,
ओकर जनम बेकार है! हैप्पी होली भइया।"
"शिव की नगरी, मस्ती का डेरा,
होली के रंगों में भीगा चेहरा! का गुरु,
पहचान में आ रहे हो कि नाहीं?"
"लौंडा नाच, ठंडई का गिलास और बनारसी टशन!
ई है असली होली का जशन।"
"गुझिया से ज्यादा यहाँ भांग की गोली बिकती है,
क्योंकि ई बनारस है यहाँ मस्ती बिकती है! हैप्पी होली।"
"का बे, रंगवा के एकदम लाल हो गए हो का?
महादेव की कृपा आप पर बनी रहे।"
"बनारस की गलियों में उड़ रहा गुलाल,
महादेव की नगरी में सबका हाल है बेमिसाल!"
व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस (Desi Banarasi Status)
"का हाल है? होली है! अस्सी घाट पर मिलते हैं, ठंडई के साथ।"
"बनारसी होली: नो नियम, नो कानून, सिर्फ मस्ती और महादेव का जुनून!"
"जीते रहो लल्ला! खूब रंग खेलो और गुझिया चपो! हैप्पी होली गुरु।"
"हर-हर महादेव! बनारस की पावन धरा से आप सभी को होली की ठेंठ शुभकामनाएं।"
"ठंडई का नशा, घाटों का प्यार, मुबारक हो बनारसी होली का त्यौहार!"
"अरे भइया, होली है! कचौड़ी छानो, रंग लगाओ और महादेव का नाम जपते जाओ!"
"मसान की होली से लेकर अस्सी की टोली तक... सब रंग गए महादेव के रंग में!"



Click it and Unblock the Notifications
