Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Holi Wishes for Wife: इस होली रोमांटिक शायरियों से जीतें पत्नी का दिल; रिश्तों में घुलेगा प्यार का रंग
Happy Holi Wishes for Wife: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का संगम है, लेकिन एक पति के लिए यह अपनी जीवनसंगिनी के प्रति प्रेम व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत अवसर भी है। आपकी पत्नी न केवल आपके घर को संवारती है, बल्कि आपकी जिंदगी में भी खुशियों के अनेक रंग भरती है। इस होली जो 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी के अवसर पर, यदि आप अपनी 'बेटर हाफ' को कुछ खास महसूस कराना चाहते हैं, तो साधारण मैसेज के बजाय इन रोमांटिक शायरियों और संदेशों का सहारा लें।
यहां हम आपके लिए होली शायरी, कोट्स, विशेस और स्टेटस की एक विशेष लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम का गहरा रंग घोल देगी। ये संदेश न सिर्फ आपके बीच प्यार बढ़ाएंगे बल्कि कोई मनमुटाव चल रहा है तो उन्हें भी दूर करेंगे।

रोमांटिक होली शायरी पत्नी के लिए (Holi Shayari for Wife)
"तुम्हारे साथ हर रंग खास लगता है,
तुम्हारी हंसी से ही ये त्योहार प्यारा लगता है,
मेरी जिंदगी में रंग भरने वाली मेरी हमसफर,
तुम्हें होली का ये दिन मुबारक हो!"
"इश्क के रंग में रंग जाऊं कुछ इस तरह,
कि फिर कोई और रंग मुझ पर चढ़े ही नहीं।
हैप्पी होली प्रिय!"
"लाल गुलाबी रंगों में भी वो बात कहां,
जो बात तुम्हारी सुर्ख आंखों और गुलाबी गालों में है।"
"मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध और मेरी पत्नी का ढेर सारा प्यार!
मुबारक हो तुम्हें होली का त्योहार।"
"तुम पर हर रंग खिलता है,
और तुम्हारे होने से मेरा हर दिन खिलता है।
चलो इस होली प्रेम का नया इतिहास लिखते हैं।"
"गुलाल का रंग तो धुल जाएगा एक दिन,
पर तुम्हारे प्यार का रंग मेरी रूह से कभी नहीं जाएगा।"
"इस बार की होली कुछ ऐसी हो,
मैं गुलाल बनूँ और तुम मेरी रंगत हो जाओ।"
"हवाओं के साथ गुलाल उड़ाएंगे,
हम तुम्हें अपने प्यार के रंग में रंगाएंगे।
हैप्पी होली जान!"
"खुशियां हो ओवरफ्लो, मस्ती कभी न हो लो,
तुम्हारी लाइफ में बना रहे रंगों का ग्लो!
विश यू ए वैरी हैप्पी होली।"
"होली के बहाने ही सही,
आज फिर से इज़हार-ए-मोहब्बत हो जाए,
तुम मुझे रंगो और दुनिया को हमसे जलन हो जाए।"

प्यार भरे होली विशेस (Holi Wishes for Wife)
मेरी प्यारी पत्नी, तुम्हें होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
तुम मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत रंग हो।
भगवान करे इस होली हमारे प्यार का बंधन और भी गहरा और मजबूत हो जाए।
हैप्पी होली!
जैसे रंगों के बिना होली अधूरी है, वैसे ही तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी बेमानी है।
होली मुबारक हो माय लव!
इस होली मैं दुआ करता हूँ कि तुम्हारी मुस्कान कभी फीकी न पड़े। सदा खुश रहो!
तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, मेरा सुकून हो। तुम्हें रंगों के इस उत्सव की ढेरों बधाई।
मेरी अर्धांगिनी को होली की बधाई, जिसने मेरे फीके जीवन को इंद्रधनुष जैसा बना दिया।
चलो इस होली सारे पुराने गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के रंग में रंग जाते हैं।
हैप्पी होली टू द मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन! तुम्हारे साथ हर दिन होली जैसा ही रंगीन है।
इस होली मैं तुम्हें अपनी बाहों के घेरे में रंगना चाहता हूँ। हमेशा मेरे साथ रहना।
रंगों की फुहार और तुम्हारे प्यार की बौछार, मुबारक हो तुम्हें ये रंगों का त्योहार!
हार्ट टचिंग कोट्स (Holi Quotes for Her)
"एक अच्छा जीवनसाथी वह रंग है जो कभी नहीं उतरता। तुम वही रंग हो मेरी जान।"
"होली तो साल में एक बार आती है, पर तुम्हारा प्यार मुझे हर रोज उत्सव जैसा महसूस कराता है।"
"सच्चा प्यार वो गुलाल है जो आत्मा को रंग देता है।"
"रंगों से ज्यादा तुम्हारी मौजूदगी मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाती है।"
"दुनिया के सारे रंग फीके हैं, अगर तुम मेरे पास नहीं हो।"
"मेरी लाइफ के कैनवास पर सबसे ब्राइट रंग तुम्हारा नाम है।"
"होली का असली आनंद रंगों में नहीं, उसे अपनों के साथ महसूस करने में है।"
"भगवान ने मुझे सबसे बेहतरीन गिफ्ट 'तुम' के रूप में दिया है, होली मुबारक!"
"मोहब्बत का कोई रंग नहीं होता, फिर भी वो हर रंग को निखार देती है।"
"तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरी जिंदगी का सबसे हसीन रंग है।"
व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस (Holi Status in Hindi)
मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी 'रंगोली'... मेरी पत्नी! हैप्पी होली।
इस होली, सिर्फ गालों पर नहीं, दिल पर भी प्यार का रंग लगाएंगे। #HoliLove
लाइफ पार्टनर हो तो ऐसी, जो लाइफ को सतरंगी बना दे। विश यू ए वैरी हैप्पी होली!
रंगों का त्योहार, पत्नी का प्यार! इससे बेहतर और क्या होगा यार?
गुलाल तो बस बहाना है, असल में तो तुम्हें अपनी बाहों में लाना है।
तुम और मैं... और ये रंगों की मस्ती! सबसे बेस्ट होली।
हैप्पी होली 2026! मेरी क्वीन के लिए ढेर सारा प्यार।
गुझिया सी मीठी और रंगों सी प्यारी, मुबारक हो तुम्हें होली हमारी।
गुलाब सा रंग और चमेली सी खुशबू, तुम ही हो मेरे दिल की आरज़ू।
बुरा न मानो होली है, पर याद रखना तुम सिर्फ मेरी हो!



Click it and Unblock the Notifications
