Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Happy Human Rights Day 2025 Quotes: विश्व मानवाधिकार दिवस पर शेयर करें ये मोटिवेशनल संदेश और कोट्स
Happy Human Rights Day 2025 Quotes Or Wishes: हर साल 10 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है जो हमें याद दिलाता है कि मानवता किसी धर्म, संस्कृति, जाति या देश से बड़ी है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणापत्र की स्वीकृति के संदर्भ में मनाया जाता है। हर इंसान का जन्म के साथ कुछ मूल अधिकारों पर हक होता है सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता, न्याय और समानता। ऐसे में इस दिन हम यह संकल्प लेते हैं कि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव, अन्याय या हिंसा नहीं होनी चाहिए और हर इंसान को गरिमा के साथ जीने का हक मिलना चाहिए।
आज के दिन आप और हम मिलकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेश फैलाकर दूसरों को भी मानवाधिकारों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। आइए इस खास दिन के लिए पेश हैं खास मोटिवेशनल संदेश, कोट्स और स्टेटस जो जागरुकता बढ़ाने में मदद करेंगे।

विश्व मानवता दिवस पर प्रेरणादायक संदेश (Messages)
मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है - इसी को अपनाएँ, इसी को आगे बढ़ाएँ।
दुनिया तभी खूबसूरत बनेगी जब हर इंसान के अधिकारों की रक्षा होगी।
मानवाधिकार केवल कानून नहीं, एक संवेदनशील समाज की पहचान हैं।
जो अधिकार हम अपने लिए चाहते हैं, वही दूसरों को भी देना सीखें।
सम्मान की भाषा बोलिए - हर दिल में इंसानियत जगाइए।
समानता किसी विशेष वर्ग की नहीं, पूरी मानवता की जरूरत है।
मानवाधिकार दिवस हमें याद दिलाता है - हर जीवन महत्वपूर्ण है।
नफरत नहीं, सहानुभूति और अपनापन ही मानवता की असली परिभाषा है।
न्याय, समानता और स्वतंत्रता - हर इंसान का मूल अधिकार।
आइए आज से वादा करें - किसी के अधिकारों का उल्लंघन न होने दें।

विश्व मानवता दिवस पर दमदार कोट्स (Quotes)
"जहाँ अधिकार सुरक्षित नहीं, वहाँ स्वतंत्रता नाम की कोई चीज़ नहीं।"
"इंसानियत को बचाना ही मानवाधिकारों की सबसे बड़ी जीत है।"
"कोई भी देश तभी विकसित है जब उसके लोग सुरक्षित और सम्मानित हैं।"
"अधिकार जन्म से मिलते हैं, उपहार में नहीं।"
"मानवता में विश्वास रखना ही सबसे बड़ा साहस है।"
"दुनिया बदलती है विचारों से - और विचार बदलते हैं शिक्षा से।"
"स्वतंत्रता का सौंदर्य तभी है जब सबको समान अधिकार मिले।"
"अधिकारों का हकदार हर इंसान है - चाहे वो कोई भी हो।"
"अन्याय को चुपचाप सहना भी मानवाधिकारों का अपमान है।"
"मानवाधिकार किसी सीमा से नहीं बँधे - ये पूरी मानवता के लिए हैं।"

फेसबुक / व्हाट्सअप स्टेटस
विश्व मानवाधिकार दिवस पर एक ही संदेश - हर इंसान को मिले समान अधिकार
मानवता ही सबसे बड़ी शक्ति है #HumanRightsDay
जब अधिकार सुरक्षित हैं, तभी जीवन सम्मानित है।
प्यार और बराबरी - यही है असली मानवता।
इंसानों के बीच फर्क मत करो - ईश्वर ने सबको बराबर बनाया है।
अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, सिर्फ सरकार का नहीं।
मेरा धर्म इंसानियत - मेरा मकसद समानता
सम्मान बाँटिए, नफरत नहीं।
एक न्यायपूर्ण समाज ही भविष्य बदलता है।
Happy Human Rights Day - न्याय और प्यार के साथ जिएं



Click it and Unblock the Notifications











