Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Neem Karoli Baba Quotes: नीम करौली बाबा के 21 अनमोल विचार, मंगलवार को पढ़ें और बदलते भाग्य का करें अनुभव
Neem Karoli Baba Quotes: जब जीवन में संघर्ष बढ़ने लगे, मन में बेचैनी घर कर ले और राहें मुश्किल लगने लगें, तब आध्यात्मिक ऊर्जा और विश्वास ही हमें संभालते हैं। नीम करौली बाबा कहते थे सुख-दुख जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन ईश्वर में अटूट भरोसा जीवन को शांत और सफल बना देता है। मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित माना जाता है और बाबा नीम करौली भी स्वयं बजरंगबली के परम भक्त थे।
विश्वास है कि मंगलवार को उनके वचन श्रद्धा से पढ़ने से मन स्थिर होता है, बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगता है। अगर आप सच्चे भाव से इन उपदेशों को पढ़ें, समझें और जीवन में अपनाएं तो जीवन का भाग्य स्वयं बदलने लगता है। ऐसा माना जाता है कि नीम करौली बाबा के इन वचनों को मंगलवार के दिन शांत मन से पढ़ने से कुछ ही दिनों में जीवन के बदलते स्वरूप का अनुभव स्वंय होने लगता है।

नीम करौली बाबा के 21 अनमोल विचार (Quotes)
"सब प्रेम ही है - बिना प्रेम ईश्वर नहीं मिलता।"
"जो दान करता है, उसे कभी किसी चीज़ की कमी नहीं रहती।"
"सच्ची सेवा वही है जिसमें बदले की अपेक्षा न हो।"
"मन को शांत रखो, सब अपने समय पर ठीक हो जाएगा।"
"किसी को दुख मत दो - उसका फल कई गुना होकर लौटता है।"
"ईश्वर सरलता में मिलता है, शोर और दिखावे में नहीं।"

"भक्ति का अर्थ है - विश्वास बनाए रखना, परिस्थिति जैसी भी हो।"
"जिसका मन साफ है, उसका भाग्य कभी खराब नहीं होता।"
"चिंता मत करो, मैं हूँ - बस प्रेम और भक्ति से विश्वास रखो।"
"लोभ और क्रोध मनुष्य की सबसे बड़ी हार हैं।"
"ईश्वर का नाम हर सांस के साथ लो, जीवन आसान हो जाएगा।"
"जो क्षमा कर देता है, वही सबसे बड़ा विजेता है।"
"तुम्हारा उद्देश्य सेवा हो, प्रसिद्धि नहीं।"
"जहाँ सरलता, विनम्रता और प्रेम है - वहाँ ही भगवान का वास है।"
"सही कर्म करो, फल अपने आप मिलेगा।"

"तुम जाओगे नहीं, तो परमात्मा कैसे आएगा? एक कदम तुम बढ़ाओ, सौ कदम वह बढ़ाएगा।"
"घमंड टूटता जरूर है - टूटने से पहले ही छोड़ दे।"
"दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी खोजो।"
"तुम्हें वही मिलता है जो तुम्हारे लिए सर्वोत्तम होता है - चाहे अभी समझ न आए।"
"समय बदलता है, लेकिन ईश्वर का साथ कभी नहीं बदलता।"
"ईश्वर के सामने प्रेम से झुको, मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"



Click it and Unblock the Notifications