Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: हर साल मई को दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है जो केवल उस मां का उत्सव नहीं है जिसने हमें जन्म दिया, बल्कि उन सभी स्त्रियों के सम्मान का दिन है जिन्होंने मां की तरह हमारा लालन-पालन किया और हमें निस्वार्थ प्रेम दिया। हमारे भारतीय परिवारों में बुआ और मौसी का स्थान बिल्कुल मां जैसा ही होता है। बुआ जहां पिता की परछाईं बनकर परिवार को जोड़े रखती हैं, वहीं मौसी मां की वो सबसे प्यारी सहेली होती हैं जो हमें मां की कमी महसूस नहीं होने देतीं। हर किसी की जिंदगी में बुआ और मौसी का एक अलग ही रोल होता है, जो बहुत ही प्यारा और खास एहसास कराता है। आप भी इस मदर्स डे यानी 10 मई 2026 को अपनी बुआ और मौसी के लिए खास बनाना चाहते हैं तो इस मदर्स डे के मौके पर अपनी प्यारी बुआ और मौसी को इन खास कविताओं, संदेशों और शायरियों के जरिए खास महसूस कराएं।

मदर्स डे पर मौसी के लिए खास कविता की लाइन (Mother's Day 2026 Special for Mausi)
1. "मां की वो छोटी बहन
जिसमें मां सी ममता बसती है
मेरी हर शरारत पर जो
मां से ज्यादा हंसती है।"
2. "आधी मां है मौसी मेरी
रिश्तों की वो प्यारी डोरी
हर दुःख में जो साथ खड़ी हो
पूरी करती मेरी हर कमजोरी।"
3. "जब मां से डांट पड़ती है
तब मौसी का आँचल मिलता है
उनके साये में रहकर ही
मेरा बचपन खिलता है।"
4. "रिश्ता है ये खून का नहीं
पर रूह का गहरा नाता है
मौसी के चरणों में भी
मुझे मां का प्यार नजर आता है।"
5. "दुनिया की भीड़ में जब भी
मैं खुद को तन्हा पाता हूँ
मौसी को याद करते ही
मां की गोद सी राहत पाता हूँ।"
मदर्स जे पर मौसी के लिए प्यार भरी शुभकामनाएं (Mothers Day Special Wishes for Mausi)
6. हैप्पी मदर्स डे मौसी मां आप हमेशा मेरी 'बेस्ट फ्रेंड'
और दूसरी मां बनकर रहीं इसके लिए शुक्रिया।
7. मेरी प्यारी मौसी को मदर्स डे की ढेर सारी बधाई।
आपकी ममता और मार्गदर्शन मेरे लिए अनमोल है।
8. मौसी, आप वह इंसान हैं जिसने मुझे हमेशा बिना किसी शर्त के प्यार किया।
मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।
9. भगवान हर किसी को आपकी जैसी प्यारी और केयरिंग मौसी दे।
आप सच में मां की परछाईं हैं।
10. मौसी मां, आपके बिना मेरा बचपन इतना रंगीन नहीं होता।
इस मदर्स डे पर आपको मेरा ढेर सारा प्यार।
मदर्स डे पर शेयर करें अपनी मौसी के लिए ये अनमोल विचार ( Mothers Day Special Quotes for Mausi)
11. "मौसी वह होती है जिसके पास मां जैसी ममता और एक सहेली जैसा दिल होता है।"
12. "अगर मां दुनिया है, तो मौसी उस दुनिया का सबसे खूबसूरत कोना है।"
13. "मां की कमी को जो पूरा कर दे, ईश्वर का वो वरदान है मौसी।"
14. "एक मौसी वह फरिश्ता है, जो आपके माता-पिता के सख्त होने पर आपको अपनी बाहों में छुपा लेती है।"
15. "रिश्तों के बागान में मौसी उस फूल की तरह है, जिसकी खुशबू कभी कम नहीं होती।"
मदर्स डे के मौके पर मौसी को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरी (Mothers Day Special Shayari for Mausi)
16. "रिश्तों की खूबसूरती को जिसने हरदम संवारा है,
मेरी मौसी का प्यार मां से भी प्यारा है।"
17. "खुदा का शुक्र है उसने मौसी को बनाया है,
मैंने उनमें भी अपनी मां का साया पाया है।"
18. "हर मुश्किल में जो मेरा सहारा बन जाती है
मौसी की याद आते ही लबों पर मुस्कान आ जाती है।"
19. "मां की परछाईं है वो, ममता की मूरत है
मेरी मौसी दुनिया में सबसे खूबसूरत है।"
20. "लबों पर दुआ और दिल में प्यार रखती है
मेरी मौसी मेरा कितना ख्याल रखती है।"
मदर्स डे पर मौसी के लिए लगाएं ये WhatsApp स्टेटस (Mothers day Special Status for Mausi)
21. मौसी नहीं, मेरी दूसरी मां हैं आप। Happy Mother's Day!
22. दुनिया की सबसे बेस्ट मौसी को मदर्स डे की ढेर सारी बधाई!
23. मां के दिल जैसा ही होता है मौसी का दिल। #HappyMothersDayMausi
24. मौसी = मां + सहेली। आपको मेरा ढेर सारा प्यार।
25. मौसी के प्यार का कोई मोल नहीं, इनके जैसा दुनिया में कोई और नहीं।
बुआ के लिए मदर्स डे पर खास कविताएं (Mothers Day 2026 Special Poem for Bua)
26. "बुआ है वो हस्ती जो, पिता की याद दिलाती है,
घर के हर एक कोने को,
प्यार से महकाती है।"
27. "मां सा लाड़ लड़ाती है
बुआ है मेरा मान
उनकी डांट में भी छुपा
मेरा ही कल्याण।"
28. "मायके की लाज है वो
ससुराल की शान है
मेरी प्यारी बुआ जी
हम सबकी जान हैं।"
29. "बचपन की यादों में जिनके
किस्से और कहानियां हैं
बुआ के निस्वार्थ प्रेम की
अद्भुत निशानियां हैं।"
30. "पिता की वो लाड़ली बहन
मेरी दूसरी मां है
उनके बिना हमारा घर
लगता सूना सा जहां है।"
मदर्स डे पर बुआ के लिए खास शुभकामना संदेश (Mothers Day Special Wishes for Bua)
31. मेरी प्यारी बुआ जी को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप मेरे लिए मां से कम नहीं हैं।
32. हैप्पी मदर्स डे बुआ! आपके मार्गदर्शन और स्नेह ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है।
33. बुआ, आपके चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे।
आप हम सबकी प्रेरणा हैं। मदर्स डे मुबारक!
34. जिसने पिता की तरह सहारा दिया और मां की तरह दुलारा
ऐसी बुआ को मेरा कोटि-कोटि नमन।
35. आप केवल मेरी बुआ नहीं, मेरी गुरु और मेरी शुभचिंतक भी हैं।
हैप्पी मदर्स डे बुआ जी!
मदर्स डे पर प्यारी बुआ के लिए अनमोल विचार (Mothers Day 2026 Special Quotes for Bua)
36. "बुआ वह कड़ी है जो पिता के संस्कारों और मां की ममता को जोड़कर रखती है।"
37. "एक अच्छी बुआ वह होती है जो आपकी गलतियों को छुपाती है और आपको सही राह दिखाती है।"
38. "बुआ का घर हमारे लिए स्वर्ग का वो दरवाजा है जहाँ हमें हमेशा वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है।"
39. "मां की ममता और बुआ का दुलार, दोनों मिलकर ही पूरा करते हैं परिवार।"
40. "बुआ का रिश्ता वह अनमोल धागा है जिसे समय और दूरी कभी कमजोर नहीं कर सकती।"
मदर्स डे पर बुआ को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरी (Mothers day Special Shayari for Bua)
41. "बुआ के होने से घर में रौनक रहती है
उनके दिल में ममता की नदियां बहती हैं।"
42. "पिता की लाड़ली और मेरी जान हैं बुआ
खुदा से मांगी हुई एक अनमोल दुआ हैं बुआ।"
43. "ममता का आँचल जिनके पास भी है
मेरी बुआ में मां का अहसास भी है।"
44. "रिश्ते तो बहुत देखे इस जहाँ में हमने
पर बुआ जैसा निस्वार्थ प्यार कहीं न पाया हमने।"
45. "सिर पर जिनका हाथ हो तो डर कैसा,
मेरी बुआ का साया है खुदा के घर जैसा।"
मदर्स डे पर बुआ के लिए लगाएं WhatsApp स्टेटस (Mothers day special Status for Bua)
46. स्वाभिमान और ममता की मूरत,
मेरी बुआ सबसे खूबसूरत। #MothersDay
47. हैप्पी मदर्स डे बुआ जी! आप हमारी दुनिया की जान हो।
48. बुआ का प्यार = मां का दुलार + पिता का आशीर्वाद।
49. मेरी प्यारी बुआ को समर्पित आज का ये खास दिन। Love you Bua!
50. जिनके पास बुआ जैसी फरिश्ता है, उनका नसीब सबसे ऊंचा है।



Click it and Unblock the Notifications