Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Hardik Pandya Divorce: 5 इंडियन क्रिकेटर जो सह चुके हैं तलाक का गम, जानें इस लिस्ट में शामिल नाम
Hardik Pandya Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने गुरुवार (18 जुलाई) को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि पत्नी नताशा स्टानकोविच से तलाक ले लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद पिछले कुछ समय से दोनों की तलाक को लेकर अटकलें खत्म हो चुकी है। इस पोस्ट में क्रिकेटर ने बताया है कि 4 साल साथ रहने के बाद अब वो और नताशा अलग हो रहे हैं और इसमें बेटे अगस्त्य का भी जिक्र किया है।
बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा ने लॉकडाउन के दौरान मई 2020 कोर्ट मैरिज की थी। 30 जुलाई 2020 में दोनों माता-पिता बने। फिर फरवरी 2023 में दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई। मगर इसके 17 महीने बाद ही दोनों की तलाक की खबर सामने आई है। लेकिन आपको बता दें कि हार्दिक से पहले भी कई इंडियन क्रिकेटर्स तलाक की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं।

शिखर धवन
क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से थ शादी के 11 साल बाद अलग हुए। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की मुलाकात आयशा मुखर्जी से फेसबुक पर हुई थी और दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। आयशा और शिखर का एक 10 वर्षीय बेटा ज़ोरावर धवन है। 2023 में दिल्ली की अदालत के आदेश के बाद दोनों के बीच तलाक हुआ। आयशा सालों तक अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहीं, भारत आने से इनकार कर दिया और शिखर को अपने बेटे से दूर भी रखा।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटे भी हुए थे। हालांकि 1996 में उन्होंने नौरीन को तलाक देकर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी रचा ली थी, लेकिन शादी के 14 साल बाद उनका भी तलाक हो गया।
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक का तलाक क्रिकेट वर्ल्ड के अब तक के सबसे विवादित तलाक में से एक है। उन्होंने 2012 में पहली शादी निकिता वंजारा से की थी। लेकिन बाद में निकिता का दिनेश के साथी मुरली विजय के साथ अफेयर हो गया, जिससे विवाद हुआ। इसके बाद दिनेश और निकिता का तलाक हो गया। इसके बाद क्रिकेटर ने 2015 में मशहूर स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।
मोहम्मद शमी
साल 2018 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में शमी का कहना था कि ये सभी आरोप झूठे हैं और यह सब उनकी छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। शमी और हसीन 2018 से अलग रह रहे हैं और उनका ये मामला कोर्ट में है। दोनों की एक बेटी भी है।
विनोद कांबली
भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने 1998 में अपनी बचपन की दोस्त नोएला लुईस से शादी की थी। नोएला लुईस ने कांबली पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगे थे। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।



Click it and Unblock the Notifications
