Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Holi Wishes for Nanad-Nandoi: ननद-नंदोई को होली पर करें ऐसे विश, सासु मां कहेंगी- 'मेरी बहू सबसे प्यारी'
Holi Wishes 2026 for Nanad-Nandoi: होली का त्यौहार मेल-मिलाप का पर्व है। एक बहू के लिए मायके की यादों के बीच ससुराल के रिश्तों को संजोना एक कला है। ससुराल में रिश्तों की डोर जितनी नाजुक होती है, उतनी ही खूबसूरत भी। ननद घर की वो लाड़ली होती है जिसके चेहरे पर मुस्कान देखकर सासु मां सबसे ज्यादा खुश होती हैं। इस होली, महज "हैप्पी होली" न बोलकर उन्हें अपनी भावनाओं से सराबोर संदेश भेजें। खासकर ननद और भाभी का रिश्ता, जो कभी सहेलियों जैसा तो कभी खट्टी-मीठी नोक-झोंक वाला होता है।
वहीं नंदोई जी घर के वो खास मेहमान होते हैं जिनके आने से रौनक बढ़ जाती है। 4 मार्च 2026 को रंगों वाली होली खेली जाएगी, और इस मौके पर अगर आप अपनी ननद और नंदोई को कुछ खास अंदाज में विश करती हैं, तो यकीन मानिए आपकी सासु मां का दिल बाग-बाग हो जाएगा। ससुराल में अपना मान-सम्मान बढ़ाने और रिश्तों में गुलाल जैसी मिठास घोलने के लिए यहां पेश हैं ननद-नंदोई के लिए बेहतरीन होली विशेस, शायरी और कोट्स।

ननद रानी के लिए प्यार भरे और 'सहेली' वाले संदेश
ननद-भाभी का रिश्ता अगर दोस्ती में बदल जाए,
तो ससुराल मायका बन जाता है।
अपनी ननद को भेजें ये प्यारे मैसेज:
"मेरी प्यारी ननद रानी को होली की ढेरों बधाई!
ईश्वर करे आपकी जिंदगी इन रंगों की तरह
ही खुशहाल और रंगीन बनी रहे।"
"भाभी की सहेली और घर की शान,
मेरी ननद है सबसे महान!
आपको होली 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
"गुलाल की चमक और गुझिया की मिठास,
मेरी ननद के लिए ये होली हो बहुत खास।
हैप्पी होली ननद जी!"
"रिश्ता हमारा ननद-भाभी का है,
पर प्यार एकदम सहेलियों वाला।
इस होली खूब मस्ती करेंगे! शुभ होली।"
नंदोई जी के लिए सम्मानजनक और मजेदार विशेस
नंदोई जी के साथ अक्सर सम्मान के साथ-साथ थोड़ी ठिठोली भी चलती है।
उनके लिए कुछ खास पंक्तियाँ:
"आदरणीय नंदोई जी को होली की सादर राम-राम!
उम्मीद है इस बार आप ननद रानी के साथ ढेर सारा गुलाल और खुशियाँ लेकर आएंगे।"
"नंदोई जी, तैयार रहिएगा! इस बार होली पर आपका रंग भी चढ़ेगा और
आपकी जेब से बढ़िया सा तोहफा भी निकलेगा। हैप्पी होली!"
"एक हाथ में ठंडई और दूसरे में गुलाल,
नंदोई जी इस बार होली होगी एकदम बेमिसाल!
आपको होली की शुभकामनाएं।"
"ससुराल के सबसे डैशिंग
दामाद यानी हमारे नंदोई जी को
रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई।"
ननद-नंदोई के लिए 'परफेक्ट कपल' होली स्टेटस (Shayari)
"रंगों की हो बौछार, अपनों का हो प्यार,
मुबारक हो ननद-नंदोई जी को होली का त्यौहार!"
"सदा बनी रहे आप दोनों की जोड़ी,
खुशियों से भरी रहे आपकी होली की टोली। Happy Holi 2026!"
"जैसे राधा और श्याम का रंग है अनमोल,
वैसे ही आप दोनों का प्यार है बेमोल। होली की ढेरों मंगलकामनाएं।"
व्हाट्सएप और फेसबुक के लिए शॉर्ट एंड स्वीट स्टेटस
"होली के रंगों की तरह खिलता रहे आपका जीवन। #HappyHoli #NanadNandoi"
"बुरा न मानो होली है, ननद-नंदोई की टोली है!
"भगवान करे आप दोनों की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। शुभ होली!"



Click it and Unblock the Notifications