Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
क्या है AC चलाने का सही फॉर्मूला जिससे बिजली का बिल होगा आधा और सेहत रहेगी चकाचक
AC Ka Sahi Temperature Kya Hai: गर्मी का मौसम आते ही घर-घर में AC चलने लगते हैं। लोगों को लगता है कि ये जितने कम तापमान पर चलेगा गर्मी से राहत उतनी ही ज्यादा मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC का कम तापमान न सिर्फ बिजली के बिल को बढ़ाएगा बल्कि आपकी सेहत को भी खराब करेगा। बेशक लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन लोगों ने अपने घरों में AC तो लगवा लिए हैं लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो आज भी एसी चलाने के सही तरीके को नहीं जानते हैं। ऐसे में बिजली के बिल के बोझ से बैंक अकाउंट तो खाली होता ही है साथ में हेल्थ भी खराब हो जाती है। आइए फिर आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि एसी चलाने का सही तरीका क्या है और कितने टेंपरेचर में इसे चलाएं जिससे न तो सेहत खराब हो और न ही बिजली के बिल को देख आपकी धड़कनें तेज हों।

1. एसी का तापमान कितना होना चाहिए
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि तापमान जितना कम होगा, कमरा उतना ही जल्दी ठंडा होगा। यह एक बड़ा मिथक है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल एसी का कंप्रेसर लगातार पूरी ताकत से चलता है, जिससे बिजली की खपत बेतहाशा बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उतना ही तापमान सेट करें जो आपके बिल को कम से कम बढ़ाए। सरकार और BEE (Bureau of Energy Efficiency) के अनुसार, AC के लिए 24°C से 26°C का तापमान सबसे आदर्श है।
2. बिजली बचाने का गणित न समझना
क्या आप जानते हैं कि AC के तापमान में हर 1°C की बढ़ोतरी करीब 6% बिजली बचाती है? यदि आप अपने AC को 18°C के बजाय 24°C पर चलाते हैं, तो आप अपने बिजली के बिल में सीधे 36% तक की कटौती कर सकते हैं। यह आपकी जेब के लिए एक बड़ी राहत है। अब आपने ये तो जान ही लिया है कि बिजली का बिल कम और राहत ज्यादा के लिए सही तापमान क्या है।
3. 'स्लीप मोड' और 'पंखे' का इस्तेमाल न करना
रात में सोते समय हमारे शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है। ऐसे में रात भर एक ही कम तापमान पर AC चलाना ठीक नहीं रहता है। इससे सुबह गले में खराश और मांसपेशियों में अकड़न महसूस होती है। अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं तो हमेशा Sleep Mode का इस्तेमाल करें। यह हर घंटे तापमान को 1-1 डिग्री बढ़ाता है। साथ ही, छत का पंखा (Ceiling Fan) कम स्पीड पर चलाएं ताकि ठंडी हवा पूरे कमरे में सर्कुलेट हो और आपको कम तापमान की जरूरत ही न पड़े।
4. सर्विसिंग और फिल्टर की सफाई में लापरवाही
गंदे फिल्टर न केवल बिजली की खपत बढ़ाते हैं, बल्कि हवा की क्वालिटी को भी खराब करते हैं। बता दें कि चोक हुए फिल्टर के कारण AC को हवा खींचने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली बिल 15-20% तक बढ़ सकता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि हर 15 दिन में AC के फिल्टर खुद साफ करें और सीजन में एक बार प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूर कराएं।
5. कमरे की सीलिंग और 'ड्राई मोड' को भूलना
खिड़कियों और दरवाजों के गैप से ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है और बाहर की गर्मी अंदर आती है। इसके अलावा, उमस वाले मौसम (Humid Weather) में केवल कूल मोड पर चलाना सही नहीं है। आप कमरे को पूरी तरह एयर-टाइट रखें। अगर मौसम चिपचिपा है, तो 'Dry Mode' का इस्तेमाल करें। यह नमी को सोख लेता है और कम बिजली में ज्यादा सुकून देता है।
ज्यादा एसी में रहने के नुकसान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 25°C का तापमान इंसानी शरीर के लिए सबसे आरामदायक है। वहीं बहुत कम तापमान पर सोने से स्किन और हेल्थ दोनों खराब होती हैं। नीचे उनके बारे में बताया गया है।
स्किन ड्राई हो सकती है।
सांस लेने में दिक्कत और साइनस की समस्या बढ़ सकती है।
जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
