Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खुद की स्टाइल चेंज करने से कैसे चेंज होती है लाइफ
ढीली शर्ट और झोलानुमा पैंट पहने एक स्मार्ट लड़के की ओर कोई ध्यान नहीं देता जबकि सही फिटिंग वाली जींस और टी-शर्ट पहने एक मूर्ख लड़का सबका ध्यान आकर्षित करता है। यह किसी हाई-स्कूल/कालेज का दृश्य नहीं है बल्कि यह रोज़मर्रा की जि़दगी का दृश्य है। यदि आप स्वयं को अच्छे से प्रस्तुत करते हैं, तो ही आप उन्नति करेगें। यदि नहीं, तो स्थिति इसके विपरीत होगी। यदि जीवन में आगे बढना है तो ना केवल दिमाग ही बल्कि स्टाइल का भी ज्ञान होना बहुत जरुरी है। आज हम आपको बता रहे हैं कि खुद की स्टाइल कैसे चेंज करें और लाइफ में कैसे आगे बढे।

ऐसे बनिये स्टाइलिश -
1. सही नाप के कपड़ें- आपके कपड़ों की फिटिंग और प्रकार आपके व्यक्तित्व को निखारेंगें। बहुत से लोग मानते हैं कि महंगे कपड़ों में वे अच्छे लगते हैं। किसी ने सच कहा है कि पैसा मायने नहीं रखता, बल्कि फिटिंग और टैक्सचर मायने रखता है। ऐसे कपड़े खरीदिए जो आपके शरीर के अनुसार हो।
2. स्वस्थ शरीर- स्टाइल, फैशन के परे चलता है और आसानी से फिटनेस ज़ोन में प्रवेश कर लेता है। एक सँवरे हुए व्यक्तित्व और महंगा दिखने वाले वार्डरोब के साथ एक स्वस्थ शरीर आपकी जि़दगी को बहुत हद तक सँवार देगा। प्रतिदिन 30 मिनट की कसरत आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त है।
3. एक्सेसरीज़- एक अच्छी घड़ी, धूप का आकर्षक चश्मा, महंगें कफलिंक- ये सब साधारण एक्सेसरीज हैं लेकिन आपके लुक को बहुत हद तक निखार देंगी। एक सही नाप वाले सूट के साथ मेल खाते कफलिंक या धूप में उचित स्पोर्टी चश्मा पहनने से सब जान जाएंगें कि आप कितने सही तरीके से बाहर निकलते हैं। इससे ऐसा लगेगा कि आपकी पसंद बहुत अच्छी है, आप सभ्य है और सही मायने में एक ग्लोबल नागरिक है।
ऊपर बताए गए परिवर्तन बहुत छोटे हैं लेकिन उनका प्रभाव अधिक और देर तक रहने वाला होता है। लोग इन छोटी चीज़ों को नोटिस करते हैं और यही वो चीज़ें है जो लोगों के मस्तिष्क पर आपकी छवि बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए, अपना स्टाइल बदलिए और देखिए कि किस तरह से आपकी जि़दगी बेहतर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
