Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस बार तो हद कर डाली अमेज़न ने, ऑनलाइन बेच रहा है वजाइना शेप एशट्रे
वजाइना आकार के इस एशट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
ऑनलाइन कंपनी अमेज़न एक बार फिर से अपने प्रॉडक्ट की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का वजह बना हुआ है। वजह भी ऐसी वैसी नहीं इस बार अमेज़न ने लड़की की शक्ल के साथ वजाइना शेप की एशट्रे अपने ऑनलाइन सेक्शन में बेचने के लिए डाली है।
हैरत की बात यह है कि अमैजन को यह वहियात आइडिया किसी क्रिएटिविटी से कम नहीं लग रहा है वो इसे क्रिएटिव एशट्रे फॉर डेकोरेशन बता रहा है। जैसे ही यह फोटो फेसबुक पर वायरल हुई। लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर करनी शुरु कर दी।

सोशल मीडिया में खुलकर विरोध
लोगों ने दी विरोध कर चेतावनी वजाइन शेप के इस एश्ट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। स्त्री को इस तरह से प्रस्तुत करने का लोग विरोध कर रहे हैं। कई यूजर ने इसकी बिक्री तुंरत बंद करने को कहा है। इसकी ऑनलाइन कीमत 4229 रुपए बताई गई है। अाैर यह 300 रुपए की किश्त में भ्ाी उपलब्ध हैं।

विदेशमंत्री ने भी दी थी चेतवानी
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अमेज़न अपने किसी प्रॉडक्ट की वजह से सोशल मीडिया में लोगों के गुस्से का शिकार हुआ है। इससे पहले भी भारतीय झंडे तिरंगे को पायदान बनाकर बेचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कंपनी को चेतावनी जारी की थी कि अगर कंपनी ने राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया तो भारत में इस कंपनी को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी ने तुरंत प्रभाव से इस पायदानों की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

चप्पल पर बापू की तस्वीर
इससे पहले जनवरी में ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमैजन ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल ऑनलाइन बिक्री के लिए निकाली थी। जिसका खूब विरोध भी हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications
