Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन 9 देशों में कुछ इस तरह मनाते हैं मदर्स डे
आइए जानते है विश्वभर में मदर्स डे कैसे और किस दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
अमेरिका में इस समय ज्यादातर लोग अपनी मां को सम्मान देने और प्यार जताने के लिए गिफ्ट्स खरीद रहे हैं। अमेरिका में तो एक शताब्दी से ही यहां मदर्स डे के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित है। लेकिन थैंक्स गिविंग डे और 4 जुलाई की तरह मदर्स डे अमेरिका में असाधारण नहीं है। कई देशों में अपने अलग अंदाज में मातृत्व दिवस को मनाया जाता है,
इन देशों में, हॉलमार्क कार्ड गिविंग जैसी अमेरिकन हॉलिडे की परंपरा नहीं है। और की देशों में यह मिक्स है। हम आपको बताते हैं कि ये 9 देश माँ को किस तरह सम्मान देते हैं।

फ्रांस
फ्रांस में 1950 में एक कानून पारित हुआ "फेसेस डेस मेरेस" जिसमें मई के चौथे रविवार को को यह मनाया जाता है, यदि किसी साल यह पेनेटेकोस्ट से ओवरलेप होता है तो यह एक सप्ताह पीछे खिसका दिया जाता है। लेकिन फ्रांस में मदर्स डे अमेरिका की तरह ही मनाया जाता है यहाँ भी कार्ड्स, फ्लावर्स दिये जाते हैं और साथ खाना खाया जाता है।

चीन
इस देश में यह थोड़ा नया है, मदर्स डे यहां चाइना के परंपरागत फिलियल पेयीटी के साथ मनाया जाता है। मई के दूसरे रविवार को चीनी लोग गिफ्ट्स और शुभकामनाएं देते हैं।

मैक्सिको
मैक्सिको में मदर्स डे उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन चाहे कोई भी दिन हो- इस दिन मैक्सिको के रेस्टोरेंट्स में ख़ासी भीड़ रहती है। इस दिन पर लोग खास तौर पर डेकोरेशन करते हैं। फूलों के साथ ही इस दिन म्यूजिक, फूड, सेलेब्रेशन, मरीयाचिक सिंगर्स द्वारा "लास माननाइट्स" गाकर इसे मनाया जाता है।
"जागो, मेरे दोस्त, जागो/ और देखो दिन उग गया / छोटे पक्षी गा रहे हैं और चाँद अस्त हो गया"।

भारत
भारत में यह नया है, लेकिन दूसरे देशों को देखकर यह मनाया जाने लगा है। मई के दूसरे रविवार को (अमेरिका की तरह 14 मई) मदर्स को गिफ्ट्स, फ्लावर्स और कार्ड्स दिये जाते हैं।

जापान
जापान में यह ‘हाहा ना हाई' से जुड़ा है जो कि महारानी कौजन का जन्मदिन है, जिन्होने 20 वी शताब्दी में शासन किया था। लेकिन अब मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को शिफ्ट हो गया है, इस दिन जापानी लोग मदर्स को गिफ्ट्स और फ्लावर्स देते हैं। हालही में 1000 किशोरों पर किए गए रिसर्च के अनुसार उनमें 87% लोग अपनी माँ को कुछ ना कुछ देने की तैयारी कर चुके हैं।

रूस
पुराने सोवियत यूनियन में, माँ का सम्मान 8 मार्च को इन्टरनेशनल वुमन्स डे पर किया जाता था, चूंकि दुनिया भर में इस दिन को माँ का सम्मान करने और लिंगभेद को मिटाने के लिए मनाया जाता है। 1998 में, सोवियत रूस ने बाद में नवंबर में आखिरी रविवार को मदर्स डे के शुरुआत हुई है, लेकिन अधिकतर लोग मार्च में ही गिफ्ट देते हैं।

मिश्र
मिश्र और कई अरब देशों में मदर्स डे बसंत के पहले दिन (फरवरी और मार्च में ) मनाया जाता है। यह गिफ्ट देने और सेलेब्रेशन करने के लिए अनौपचारिक राष्ट्रीय अवकाश है।

थाईलैंड
यहाँ यह दिन रानी सिरीकित जे जन्मदिन पर 12 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन समारोह और परेड की जाती है। साथ ही इस दिन जैसमीन के फूल गिफ्ट में दिए जाते है जो मां का प्रतीक माना जाता है।

यूनाइटेड किंगडम
16वी शताब्दी में यूनाइटेड किंगडम में चौथे रविवार को लेंट ए डे यानि मदरिंग संडे के नाम से मनाया जाने लगा, इस दिन फैमिलीज़ चर्च में इकट्ठा होती हैं। 20 से शताब्दी की शुरुआत में मदरिंग डे को परिवार के साथ समय बिताने की परंपरा को बाद में कुछ लोगों ने अमेरिका के हालमार्क कार्ड गिविंग डे से जोड़ दिया था। लेकिन यूके के लोगों ने इस दिन का परंपरागत नाम और दिनांक वही (15 मार्च के आसपास) रखी।



Click it and Unblock the Notifications
