Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए, आपकी नाक क्या कहती है, आपकी पर्सनेलिटी के बारे में?
जितनी तरह के नाक होते है, उतने ही प्रकार के व्यक्ति का व्यवहार और व्यक्तित्व होता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही नाकों के बारे में।
ज्योतिष में शरीर के लक्षणों के देखकर व्यक्तित्व और भविष्य बताने की विधि को सामुद्रिक विद्या कहते हैं। ये ज्योतिष का अभिन्न अंग है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के अपने कुछ लक्षण होते हैं, उसकी बनावट, आकार और रंग हमारे व्यक्तित्व के रहस्यों पर तो रोशनी डालते ही हैं, साथ ही भविष्य भी बताते हैं।
किसी भी व्यक्ति के चेहरे को देखकर ये आसानी से बताया जा सकता है कि वो व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है। ऐसे ही नाक हमारे शरीर का मुख्य अंग है।
इसे देख कर उस व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में हम बहुत कुछ जान सकते हैं। जैसे किसी की नाक छोटी होती है तो किसी लंबी और तो और किसी की नाक तो तोते जैसी होती है। जैसे इन नाकों के आकार अलग हैं वैसे ही ऐसी नाक के व्यक्ति के व्यवहार भी अलग होते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही नाकों के बारे में।

बड़ी नाक
जिन लोगों की नाक बड़ी होती है वे भाग्यशाली होते हैं और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे लोगों को हुकुम चलने की आदत होती है, साथ ही इनके अंदर सत्ता को हासिल करने का जज़्बा भी होता है। जिसकी वजह से आगे चल कर इनमें अहंकार आ जाता है।

छोटी नाक
जिन लोगों की नाक छोटी होती है वे बहुत खुशमिजाज़ और मिलनसार होते हैं लेकिन इनका गुस्सा बहुत बुरा होता है।

लंबी नाक
जिनकी नाक लंबी होती है। ऐसे लोग व्यापार करने में बहुत अच्छे होते हैं। ये काफी आकांक्षावादी और सहज स्वभाव के होते हैं। इन्ही सब की वजह से, लोग इनकी तरफ सकारात्मक सोच रखते हैं।

सीधी नाक
जिनकी नाक सीधी होती है वे बहुत प्रेरणाप्रद व्यक्ति होते हैं। इस तरह के लोग बुरे समय में बहुत काम आते हैं। यही नहीं ऐसे लोग संकट के समय में घबराते नहीं हैं और तार्किक सोच रखते हैं।

वाइड नॉज
इस तरह की नाक के लोगों मजबूत व्यक्तित्व के होते हैं लेकिन अनिश्चित स्वभाव के। ऐसे लोग बहुत ही सामान्य होते हैं और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते हैं। दूसरे लोग इनसे बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

न्यूबियन नॉज
इस तरह की नाक के लोगों में चीज़ों को देखने का नया दृश्टिकोण होता है। ये काफी जिज्ञासु और खुले दिमाग के होते हैं। ये लोग काफी आकर्षक, अर्थपूर्ण और भावनाओं से अभिभूत होते हैं।

फ्लेशी नॉज
इस नाक के लोग जल्दी सोचते हैं और तेज़ी से काम करते हैं। ये लोग चालाक होते है और जल्द प्रतिक्रिया करते हैं।

उठी हुई नाक
ऐसी नाक के लोग बहुत बेहद सकारात्मक और दयालु होते हैं इस नाक के लोग बहुत प्यार करने वाले और लोगों की मदद करने वाले होते हैं।

रोमन नाक
इस नाक के लोग बहुत महत्वाकांक्षी और प्रखर बुद्धि के होते हैं। ये बहुत अच्छे नेता बनते हैं। ये बहुत जल्दी बाज़ी में कोई निर्णय नहीं लेते और चीजों को व्यवस्थित रखना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
