Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
जानिए राशि के अनुसार आप में कौनसे दोष छिपे हुए हैं
जानिए आपकी राशि क्या कहती है आपके अंदर छिपे हुए आपके दोषों के बारे में
आमतौर पर लोग लालच, ईर्ष्या, सुस्ती, व्यभिचार, घमंड और वासना जैसी बुराईयों से घिरे होते हैं लेकिन अगर हम कहें कि आपमें आपकी राशि के अनुसार ही दोष यानि की कमियां होती हैं तो क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगें? जी हां ये बिलकुल सच है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मनुष्य में कमियां कुछ हद तक उसकी राशि पर भी निर्भर करती हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि राशि के अनुसार आपमें कौन-सी कमी हो सकती है। आज हम आपको राशि और दोष के बीच सबंध के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए आपकी राशि में कौन-सा दोष लिखा है या आपकी राशि से किस कमी का संबंध है।

मेष : हत्या
मेष राशि के लोगों को अन्य राशियों में सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। इनका मूडी स्वभाव को समझना किसी के भी बस की बात नहीं है। ये जो भी काम करते हैं उसमें गहराई से घुस जाते हैं। इस राशि के लोग ज़रा सनकी होते हैं इसलिए ये अपनी सनक में किसी का मर्डर भी कर सकते हैं। इसलिए अगर ये कुछ ऐसा करते हैं तो चौंकिएगा मत।

वृषभ : लालच
ये लोग सिर्फ खुद पर ध्यान देते हैं या फिर यूं कहें कि खुद से प्यार करते हैं। ये बहुत आसानी से ऐसी चीज़ों में घुस जाते हैं जिन्हें करने में इन्हें मज़ा आता है। खाना हो, सेक्स हो या फिर कोई महंगा गैजेट, इन्हें पसंद आ गया तो फिर उसे पाने के लिए ये कुछ भी कर गुज़रते हैं।

मिथुन : बेईमान
मिथुन राशि के लोग बेईमान होते हैं एवं आप इनको जान ही नहीं पाएंगें क्यों कि ये द्विस्वभाव राशि है। इन्हें कह सकते हैं कि ये एक इंसान में दो व्यवहार वाले लोग हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी झूठ बोलते हैं और बड़े बेईमान होते हैं। झूठ बोलने में इन्हें कोई नहीं हरा सकता है।

कर्क : गलत ईश्वर की पूजा करना
कर्क राशि के लोग गलत ईश्वर या यूं कहें कि गलत इंसान से दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं। अपने करीबियों और प्रियजनों को पाने के लिए कर्क राशि के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर इस पूरी दुनिया में बैस्ट है। इन्हें अपने प्रियजन में कोई कमी नज़र ही नहीं आती है। अपनी इस आदत के कारण ये लोग चिपकू भी कहलाते हैं।

सिंह : घमंड
इनके पास जो भी आता है वो खुद चलकर आता है। ये लोग अपनी एनर्जी को उन चीज़ों पर खर्च कर देते हैं जो बहुत दूर या देर में फायदा पहुंचाती हैं। इन्हें लगता है कि ये हर काम को परफैक्ट तरीके से करना जानते हैं जबकि ऐसा होता नहीं है। सिंह राशि के लोग अभिमानी, एकाकी रहने वाले, नास्तिक होते हैं। ये अपने करीबी और प्रियजनों को ही नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

कन्या : ईर्ष्यालु
कन्या राशि के लोगों को हर महफिल की जान बनना पसंद होता है। ये हर जगह आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि हर जगह बस इन्हींं के बारे में बातें हों। जब कोई विपरीत सेक्स का व्यक्ति इन पर ध्यान देता है तो इन्हें अच्छा लगता है। जब इन्हें लगता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी दूसरे से प्रभावित है या किसी और के बारे में बात करने में दिलचस्पील रखता है तो इनके सिर पर जुनून सवार हो जाता है। ये अपनी ईर्ष्या को छिपाने की कई तरह से कोशिश करते हैं। ये चाहते हैं कि इनकी ये बात किसी के सामने खुलकर न आ पाए।

तुला : घमंड
इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए इस राशि को जान पाना बहुत मुश्किल होता है। तुला राशि के लोग अपने जीवन में केवल सुंदरता को ही महत्व देते हैं। इनके लिए सुंदर और आकर्षण से ज्यादा महत्वपूर्ण और कुछ भी नहीं है। इन्हें लगता है कि इनके आसपास इनसे ज्यादा खूबसूरत और कोई है ही नहीं।

वृश्चिक : हवस
वृश्चिक राशि के लोग कामुक और अंतरंग संबंधों में विश्वास करते हैं। ये लोग बड़ी आसानी से किसी के भी प्यार में गिर जाते हैं। इन्हें किसी के साथ संबंध बनाने में देर नहीं लगती है। इनके आकर्षण से कोई भी इनकी ओर खिंचा चला आता है और इनकी ये मुराद पूरी हो जाती है। इन लोगों को मुश्किल से ही किसी से प्यार होता है।

धनु : दिलफेंक
धनु राशि के लोग दिलफेंक किस्म के होते हैं। प्यार के लिए भटकना और फ्लर्ट करना इनकी आदत में शुमार होता है। ये एक के बाद एक संबंध बनाने में देरी नहीं करते। ये लोग बहुत ही कम समय के लिए किसी एक शख्स पर ध्यान दे पाते हैं जिसकी वजह से एक रिश्ते में टिक पाना इनके लिए नामुमकिन सा लगता है। सेक्स के प्रति इनकी लालसा इन्हें एक रिश्ते में न रहने के लिए मजबूर करती है।

मकर : लालची
मकर राशि के लोगों को तो बस अपने काम से प्यार होता है। ये लोग अपने शौक के लिए नहीं बल्कि पैसों के लिए काम करते हैं। ये वहीं काम करना पसंद करते हैं जिसमें ज्यादा पैसे या मुनाफा मिले। पैसे खर्च करने में भी ये लोग पीछे नहीं रहते हैं। अपने पैसे और सफलता का दिखावा करने की इच्छा से ये लोग हमेशा काम में लगे रहते हैं। ये पैसा इसलिए कमाना चाहते हैं ताकि दूसरों के आगे उसका दिखावा कर सके।

कुंभ : झूठी शान
इन लोगों को लगता है कि इस पूरे संसार में इनसे बेहतर और अच्छी चीज़ भगवान ने और कोई बनाई ही नहीं है। इन्हें सबसे ज्यादा खुद से प्यार होता है। ये अपने ज्ञान और बुद्धि को सबसे ऊंचा और श्रेष्ठ समझते हैं। इन्हें लगता है कि ये कभी गलत हो ही नहीं सकते। ये समझते हैं कि ये किसी भी परिस्थिति से निपट सकते हैं। बस यही गलतफहमी इनके सिर पर सवार रहती है।

मीन : आलसी
मीन राशि के लोगों को सपने देखना बहुत अच्छा लगता है। अपने सपनों की दुनिया में ही खोए रहना इन्हें पसंद होता है। आसपास क्या चल रहा है, इस बात से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता है। इस वजह से इस राशि वाले जातक बाकी लोगों की तुलना में ज़रा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं। दिन में सपने देखने की इनकी आदत इन्हें आलसी बना देती है। आलस की वजह से इन्हें बस नुकसान ही होता है।



Click it and Unblock the Notifications
