Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Happy Holi: होली की शाम जमाए रंग, स्मॉल पार्टी का इन आइडियाज संग करें आयोजन

होली के रंग में आज सब रंगें हुए हैं, आप फुल ऑन मस्ती के साथ रंगों में डूबे हैं। लेकिन अब शाम की पार्टी को लेकर आप की क्या तैयारी है ? अगर आपने शाम की होली पार्टी को लेकर कुछ खास अब तक नहीं सोंचा है तो हम यहां पर आपको फटाफट सेट करने वाली पार्टी के कुछ आइडियाज दे रहे हैं जो आप आज और एक दो दिन में आराम से कर सकते हैं क्योंकि होली सिर्फ एक दिन का तो त्यौहार तो है। लोगों के घर आने और मिलने जुलने का सिलसिला जारी रहता है, तो इसको कुछ स्पेशल बनाने के लिए आप खास इंतजाम भी कर सकते हैं तो आइये जानते हैं कि आप होली मिलन पार्टी के लिए क्या-क्या ट्राई कर सकते हैं, जिससे जो भी मिलने आए उसे अच्छा लगे-

Happy Holi: घर के लॉन या छत पर डांस प्रोग्राम
आप शाम को अपने घर पर डांस प्रोग्राम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें लोग होली के स्वादिष्ट पकवानों के साथ ही अपने फेवरेट गानों पर डांस कर सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। होली के गानों पर डांस करने का अपना मजा है तो शाम को डांस प्रोग्राम आप डन करें

Happy Holi: कराओके प्रोग्राम
आप होली की शाम को अपने घर पर कराओके नाइट प्रोग्राम कर सकते हैं। जो काफी मजेदार भी होता है। आप कपल्स के लिए भी स्पेशल कर सकते हैं, दोनों साथ में कराओके गाना गाएं, इसके साथ ही आप अंताक्षरी भी करवा सकते हैं। इसी तरह से कराओके प्रोग्राम में प्रतियोगिता भी करवा सकते हैं, जिसमें सभी को भाग लेकर काफी मजा आने वाला है।

Happy Holi: इनडोर गेम का आयोजन
आप होली की शाम अपने घर पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ इनडोर गेम्स भी खेल सकते है। जो पूरा होली पर ही बेस होना चाहिए। इसमें भी लोगों को आपकी मस्ती छाई रहेगी। आप ट्रूथ और डेयर जैसे गेम खेल सकते हैं।

Happy Holi: घर पर बुलाकर डिनर की प्लानिंग
आप अपने घर पर खास दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली की रात डिनर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें आप कई तरह के खाने अपने खास मेहमानों के लिए बनावाएं। गुझिया और पापड़ को तो रहना ही है। इनके बिना तो रंग ही नहीं जम सकता है।



Click it and Unblock the Notifications