Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चीता, तेंदुआ में कौन है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, क्लिक कर जानें

भारत में पशु के पुनरुत्पादन के लिए 8 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया है। इन चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। इन 8 चीतों में 5 मादा और 3 नर हैं। भारत में सन 1952 में चीता विलुप्त करार कर दिया गया था। जिसके बाद से कई लोगों के जहन में ये सवाल है कि चीता, तेंदुआ, बाघ और शेर में अंतर क्या है। ये सभी तो एक ही परिवार के होते है। दिखने में भी ये सभी लगभग एक जैसे होते हैं। चीता, शेर, बाघ, तेंदुआ सभी बिल्लियों के परिवार से आते हैं, लेकिन इनके खाने की आदतें, शिकार करने का तरीका, शारीरिक बनावट इन सभी में काफी अंतर है। आइए आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे की इन सभी में क्या अंतर है, और इनकी पहचान कैसे कर सकते हैं।

चीता
चीता दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर होता है। ये अफ्रीका और मध्य ईरान की एक बड़ी बिल्ली है। शरीर पर धब्बे होने के कारण इसका नाम चीता पड़ा। जमीन पर 80 से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये दौड़ने में सक्षम होता है। लेकिन ये ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता है। चीता शेर या बाघ की तुलना में पतले होते हैं। इसका सिर थोड़ा छोटा होता है और शरीर पर काले धब्बे होते हैं। चेहरे पर काले रंग की धारियां पाई जाती हैं। इन्हें दिन में शिकार करना पसंद होता है। ये दहाड़ते नहीं बल्कि गुर्राते है।

शेर
शेर जंगल का राजा होता है। शेर काफी शक्तिशाली होता है। शेर 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसका शरीर बड़ा और भारी होता है, इसके बाद भी जंगल में शेर की दहाड़ और ताकत को सबसे ज्यादा खतरनाक होती है। शेर की लंबाई 10 फीट और वजन 250 किलो तक होता है। शेर के गर्दन और चेहरे पर लंबे-लंबे बाल होते हैं।

बाघ
बाघ की पहचान काफी आसान होती है। इनके शरीर पर लंबी लंबी धारियां होती है। ये काफी एक्टिव और फुर्तीले होते हैं। बाघ भारत, इंडोनेशिया, रूस, भूटान में मिलते हैं। इनका वजन शेर से भी ज्यादा होता है। ये अकेले शिकार करना पसंद करते हैं। और ज्यादातर जंगली जानवरों का ही शिकार करते हैं। बाघ पानी में भी तैरना जानते हैं।

तेंदुआ
तेंदुआ भारत के कई हिस्सों मिल जाते हैं। ये रिहायशी इलाकों में भी आसानी से पहुंच जाते हैं। तेंदुआ और चीते एक जैसे ही दिखते हैं। तेंदुआ के शऱीर पर गोल धब्बे पाए जाते हैं। तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर भी शिकार करते हैं। तेंदुआ पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं और ये अक्सर अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं। इनकी हाइट 6.2 फीट होती है, यह 58 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
