Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Holi: होली पर करना चाहते हैं बेस्ट पार्टी होस्ट, इन टिप्स को फॉलो कर अपनी पार्टी को बनाए मजेदार

आखिर होली आ ही गई! रंगों के इस त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। यह साल का वह समय होता है जब दोस्त और परिवार जश्न मनाने के लिए मिलते हैं। यह त्योहार बच्चों से लेकर बड़ें सभी को बहुत ही पसंद होता है। ऐसे में अगर आप एक होली पार्टी होस्ट करने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पार्टी को और ज्यादा मजेदार और बिना किसी कमी के ऑर्गनाइज कर पाएंगे। आपकी पार्टी में आने वाले सभी लोग अपके पार्टी की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
होली पार्टी होस्ट करने के टिप्स
1. पार्टी के लिए चुनें स्थान
अपनी होली पार्टी के लिए सबसे पहले आप एक ऐसा स्थान चुनें, जहां आपके सभी मेहमान आराम से आ सकें। कोशिश करें की आप कोई खुला स्थान ही चुनें। ताकि होली खेलने का मजा दोगुना हो सकें। जहां आपके मेहमान खुलकर होली के रंग उड़ा सकें और नाच गाना कर सकें।
2. गेस्ट लिस्ट करें तैयार
अपने मेहमानों की एक लिस्ट तैयार करें और उन्हें इंवाइट करें। होली के पहले ही सबको निमंत्रण भेज दें। ताकि समय रहते सभी आपकी पार्टी में आ सकें। इससे पहले की वो अपना कोई अलग ही प्लान तैयार कर लें।
3. खाने का मेनू करें प्रीपेयर
बिना खाने के कोई भी पार्टी आधूरी होती है। इसलिए अपने मेहमानों की लिस्ट के साथ आप अपने खाने के मेन्यू को भी तैयार करें। होली है तो आप अपने पार्टी में गुझिया, मठरी, पापड़ी चाट, ठंडाई, कई तरह के पकौड़े जरूर रखें। इसके साथ आप अपनी पसंद के स्नैक्स भी पार्टी में रख सकते हैं।
4. संगीत और मनोरंजन
होली की पार्टी बिना संगीत और नाच के अधूरी ही है। अपनी पार्टी के लिए गानों की लिस्ट भी तैयार करें। बॉलीवुड में होली के लिए कई अच्छे गाने में मौजूद हैं। आप अपनी अलग प्लेलिस्ट तैयार करें। ताकि आपके मेहमानों को पार्टी में बिल्कुल भी बोरियत न हो।
5. पार्टी में रखें ऑर्गेनिक कलर
अपनी होली के लिए पहले से ऑर्गेनिक कलर खरीद कर रखें। ऐसे रंग जो आपके और मेहमानों के स्किन के लिए हानिकारक न हो। आप घर में भी अपने मेहमानों के लिए DIY गुलाल तैयार कर सकते है।
6. वेन्यू को बनाएं एक्ट्रेक्टिव
अगर पार्टी में हर चीज मजेदार है लेकिन डेकोरेशन ही नहीं है तो पार्टी की फील ही नहीं आती है। अपनी पार्टी में उत्सव का माहौल बनाने के लिए रंगीन बैनर, गुब्बारों और अन्य होली की सजावट का उपयोग करें।
7. क्लिनिंग स्टेशन करें तैयार
होली के रंगों में रंगने के बाद हर व्यक्ति खुद को साफ करके ही अपने घर जाना पसंद करता है। ऐसे में आप अपने पार्टी मेन्यू में एक ऐसी जगह बनाएं, जहां वो खुद को क्लीन कर पाएं।
8. ट्रेडिशनल आउटफिट रखें पार्टी की थीम
होली एक भारतीय त्योहार है, ऐसे में आप अपनी पार्टी में मेहमानों को पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर आने के लिए ही कहें। ताकि पार्टी का मजा दोगुना हो सकें।
9. होली फोटो बूथ
आज के समय में शादी से लेकर हर फंशन के लिए सेल्फी कॉर्नर जरूर होता है। ऐसे में आप भी अपनी होली पार्टी में एक सेल्फी बूथ जरूर तैयार करें। जहां आप कुछ रंगीन छतरियों, फूलों की माला और टोपी जैसे सामान रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
