Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
दुनिया के खुशहाल देश के लोग खुश रहने के लिए करते हैं ये काम, फिनलैंड के साइकोलॉजिस्ट एक्सपर्ट ने किया खुलासा

वर्ल्ड हैप्पीनेस के 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड पिछले पांच सालों से लगातार दुनिया के सबसे खुशहाल देश में नंबर वन के स्थान पर बना हुआ है। साल 2022 में, 156 देशों में लोगों से पूछा गया था कि वो आज के जीवन को 0 से 10 के पैमाने पर रेखांकित करें। इसमें लोगों से उन कारकों को भी देखता है जो सामाजिक समर्थन, जीवन पूर्वानुमान, उदारता और भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति में योगदान करते हैं। एक फिनिश दार्शनिक और मनोविज्ञान के शोधकर्ता फ्रैंक मार्टेला ने एक अध्ययन में खुलासा करते हुए बताया कि जीवन की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कौन सी तीन चीजें हैं जो वहां के लोग कभी नहीं करते हैं।
1. दूसरों से न करें अपनी तुलना
फिनलैंड के एक मशहूर कवि की प्रसिद्ध कविता की पंक्ति है: "केल 'ओनी ऑन, से ओनन कटकेकोन।" जिसका अर्थ है अपनी खुशी के बारे में कभी बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं। फिनलैंड के नागरिक इस बात को दिल से मानते हैं। खासकर जब भौतिक और धन से जुड़ी चीजों के प्रदर्शन की बात आगे आती है। फिनलैंड के नागरिक पैसों का प्रदर्शन करने के स्थान पर या अपनी अमीरी दिखाने की जगह आम लोगों की तरह रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इस कारण वहां के लोग दिल से खुश रहते हैं। ऐसे में आप भी खुश रहने के लिए उन चीजों पर ज्यादा फोकस करें, जिसे करने से आपको खुशी मिलती हो। खुद की तुलना दूसरों से करना बंद करें। जितनी चीजें आपके पास है उतने में खुश रहने की कोशिश करें।
2. प्रकृति के साथ बिताए समय
साल 2021 के सर्वे के मुताबिक फिनलैंड के 87 प्रतिशत नागरिकों का मानना है कि उनके जीवन में प्रकृति का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उनके मुताबिक प्रकृति उन्हें मन की शांति, ऊर्जा और आराम देने में मदद करता है। फिनलैंड में, कर्मचारी समर होलिडे में चार हफ्ते की छुट्टी के हकदार होते हैं। इस समय अधिकतर लोग अपने-अपने गांव नेचर के पास जाकर रहना पसंद करते हैं। इस दौरान लोगों को बिजली और घर की आम सुविधाओं से दूर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी खुश रहने के लिए प्रकृति के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके जीवन शक्ति, तंदुरूस्ती बढ़ती है और व्यक्तिगत विकास का एहसास होता है।
3. अपने सामुदाय के लोगों पर भरोसा बनाए रखना
एक रिसर्च के मुताबिक जिस देश में विश्वास का स्तर जितना ज्यादा रहता है, उस स्थान के नागरिक उतने ही खुश रहते हैं। फिनलैंड में लोग एक दूसरे पर भरोसा करते हैं, और एक दूसरे को लेकर ईमानदार रहते हैं। जैसे अगर वहां के लोग अपना सामान किसी रेस्तरां, लाइब्रेरी, या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भूल जाते हैं, तो उन्हें ये विश्वास रहता है कि उनका सामान उन तक वापस लौट आएगा। या उस स्थान पर उन्हें उनका सामान वापस मिल जाएगा। ऐसे में एक हैप्पी लाइफ जीने के लिए आप अपने समुदाय और आसपास के लोगों पर विश्वास करने और उन पर अपना विश्वास बनाए रखने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications