Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
भारत के इन शहरों के स्ट्रीट फूड्स है बहुत फेमस, अपने नाश्ते में जरूर करें शामिल

इंडियन स्ट्रीट फूड अपने मसालों, सामग्रियों और स्वादों के मेल से बनाया जाता है, जो इसे एक अलग स्वाद देता है। टिक्की, चाट, गोल गप्पे और अन्य व्यंजनों में आपको खट्टे मीठे और मसालेदार हर तरह का स्वाद मिलता है। भारत के हर शहर में कुछ न कुछ खाने का खास होता है। न सिर्फ देश बल्कि इसके फूड्स में भी काफी विविधता पाई जाती है। दिल्ली का समोसा हो, या फिर मुंबई को वड़ा पाव सबका अपना अलग स्वाद है। अगर आप भी एक फूडी हैं, जो अलग-अलग फूड्स को टेस्ट करना पसंद करते हैं, तो लोकल स्ट्रीट फूड्स को आजमाना आपके लिए सबसे अच्छा विक्लप हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों के फेमस स्ट्रीट फूड्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्हें आप एक बार जरूर ट्राई करें।
1. मुंबई
1.1. भेल पुरी
मुंबई के अलावा की शहरों में भेल पूरी मिलती है। लेकिन मुंबई के इस स्ट्रीट फूड की बात ही कुछ और है। जिसमें भेल पुरी बहुत मशहूर है। मुंबई में समुद्र किनारे लोग बैठकर भेल पुरी खाना पसंद करते हैं। ये मुरमुरा, प्याज, मसाले, चटनी और कुरकुरे मठरी के टुकड़ों से बनाकर तैयार किया जाता है।
1.2. वड़ा पाव
मुंबई में स्ट्रीट फूड्स में वड़ा पाव लोगों का सबसे पसंदीदा स्नैक्स है। मुंबई वालों को कुरकुरे आलू बोंडा से भरे मसालेदार लहसुन, पुदीना और मूंगफली की चटनी के साथ पाव खाना बहुत पसंद है।
1.3. बॉम्बे सैंडविच
मुंबई शहर भी अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए बहुत मशहूर है। जिसमें बॉम्बे सैंडविच भी शामिल है। ये टेस्टी होन के साथ आपके हेल्थ के लिए काफी हेल्दी भी है। इसे रसोई में मौजूद सामग्री की मदद से बनाया जाता है। सफेद ब्रेड के ऊपर ककड़ी, प्याज़, टमाटर की परतें बिछाकर, उसके ऊपर खट्टी मीठी चटनी लगाकर तवे या सैंडविच मेकर में टोस्ट किया जाता है। मुंबई की इस हेल्दी स्ट्रीट फूड को एक बार आप जरूर ट्राई करें।
2. कोलकाता
2.1 पुचका
पुचका कई शहरों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कहीं गोल गप्पे, तो कही पानी पूरी के नाम से जाना जाता है। कोलकाता में ये पुचका लोगों को बहुत पसंद होता है। जिसे उबले हुए चने और मैश किए हुए आलू को मिक्स करके तैयार किया जाता है। इसका पानी काफी मसालेदार होता है। जिसे खाने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा।
2.2 झालमुरी
कोलकाता में झालमुरी वहां का फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसमें मसाले और मुरमुरे शामिल होते हैं। इस मुरमुरे को हरी मिर्च, प्याज, टमाटर के साथ बनाकर तैयार किया जाता है। इस झालमुरी में एक विशेष मसाला मिलाया जाता है। जिसमें चाट मसाला और सरसों का तेल भी मिक्स किया जाता है।
3. अहमदाबाद
3.1. भुंगारा बटाटा
गुजरात के कई स्ट्रीट फूड्स दूसरे शहरों में भी बहुत मशहूर है। अहमदाबाद की गलियों में भुंगारा बटाटा लोगों के बीच बहुत फेमस है। पीले खोखले इस फ्राई को आलू की चटपटी चाट के साथ खाया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों के बीच ये स्ट्रीट फूड बहुत मशहूर है।
3.2. फाफड़ा
गुजरात की जान फाफड़ा वहां के लोगों का पसंदीदा नश्ता है। फाफड़ा बेसन, हल्दी और अजवायन के मिश्रण को चपटा कर डीप फ्राई किया जाता है। जिसे चटपटी चटनी और हरी मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।
4. दिल्ली
4.1. राम लड्डू
पीछले कुछ सालों में राम लड्डू यानि मूंग दाल के पकौड़े बहुत मशहूर हुए हैं। जो सिर्फ दिल्ली और एनसीआर में मिलते हैं। इस स्ट्रीट फूड के साथ मूली और मसालेदार हरी चटनी सर्व की जाती है। गर्मी हो या फिर सर्दी का मौसम लोगों को गर्मा गर्म राम लड्डू खाना बहुत पसंद होता है।
4.2. समोसा
समोसा किसने नहीं खाया होगा। दिल्ली की हर गली, मौहल्ले, बाजार में समोसा आपको आसानी से मिल जाएगा। अब भले ही समोसे में कई तरह की वैरायटी मिलती है। लेकिन इसके बाद भी समोसे में लोगों की पहली पसंद आलू समोसा ही है। जिसे चाय के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में खाना लोग पसंद करते हैं।
4.3. चाट
दिल्ली में चाट बहुत मशहूर है, जिसे टिक्की के नाम से भी जाना जाता है। इसका खट्टा, मीठा, मसालेदार स्वाद हम सभी की जुबां पर है। दिल्ली के चाट का स्वाद दुनियाभर में बहुत मशहूर है। दिल्ली की मार्केट्स में आपको चाट के कई वैरायटी भी मिल जाएगी। जिसमें चाट पापड़ी, आलू चाट, दौलत की चाट, दही भल्ले, भल्ला पापड़ी शामिल है। अगर आप दिल्ली में हैं, या दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस शहर की चाट का स्वाग जरूर चखें।



Click it and Unblock the Notifications
