Latest Updates
-
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया
Garbage Cafe: भारत का पहला रेस्टोरेंट, जहां प्लास्टिक कूड़ा लाने पर मिलता है फ्री खाना
India's Garbage Cafe : हम में से कई लोग रेस्टोरेंट में खाने के बाद महंगे बिल आने की वजह से भी जाने से कतराते हैं। मगर आपसे कहें कि आप अगर पेट भर खाना खाना चाहते हैं, तो इसके लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। इस रेस्टोरेंट में पैसों की जगह बिल का भुगतान गार्बेज यानी कबाड़ में होता है।
जी हां, आपने सही सुना भारत में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो प्लास्टिक कचरे के बदले मुफ्त में खाना देता है। इस रेस्टोरेंट में लोग प्लास्टिक की बोतलें या कूड़ा लाकर खाना पा सकते हैं। यह अनोखी पहल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित गार्बेज कैफे द्वारा शुरू की गई है। यह पहल स्वच्छता अभियान से जुड़ी हुई है, जिसका उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। गार्बेज कैफे ने शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने का भी काम किया है। आइए डिटेल में इस रेस्टोरेंट के बारे में जानते हैं।

इतने किलो कूड़े पर मिलता है इतना भोजन?
गार्बेज कैफे में प्लास्टिक के बदले भोजन दिया जाता है। यहां आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता मिलता है, जिसमें आलू चाप, इडली, समोसा, ब्रेड चाप आदि शामिल होते हैं। वहीं, 1 किलोग्राम प्लास्टिक देने पर लंच मिलता है, जिसमें 4 रोटी, 2 सब्जी, दाल, हाफ प्लेट चावल, सलाद, दही, अचार और पापड़ शामिल होते हैं। यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है।
यह है कीमत
गार्बेज कैफे में खाने की कीमत 40 रुपये से लेकर 70 रुपये तक होती है। 40 रुपये की थाली में सादी सब्जी, चावल, दाल, अचार और सलाद मिलता है। 50 रुपये की थाली में दो सादी सब्जी, 4 रोटी, दाल, चावल, सलाद, पापड़ और अचार होता है। वहीं, 70 रुपये की थाली में पनीर की सब्जी, दो सब्जी, चावल, दाल, अचार और सलाद होता है। यह कैफे कम कीमत में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रदान करता है, जिससे गरीबों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
