Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Viral Video: माइनस 20°C में भी जुनून ‘हाई'! बर्फ में क्रिकेट खेलते सैनिकों ने जीता देश का दिल
Indian Army Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। लेकिन आज सेना के जवानों का एक वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। कड़कड़ाती सर्दी, माइनस 20°C तापमान, चारों तरफ मोटी जमी बर्फ लेकिन अगर कुछ नहीं जमी तो वह था हमारे सैनिकों का उत्साह। दरअसल, सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बर्फ की गेंदों से क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि यह संदेश देता है कि देश की रक्षा करने वाले इन वीरों का हौसला किसी भी मौसम, किसी भी परिस्थिति से कम नहीं होता। यही कारण है कि क्लिप सामने आते ही लोगों के दिल पिघल गए और कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लाइक्स और प्यार मिल गया।

बर्फ की बॉल्स से खेलते नजर आए जवान
इस वीडियो में जवानों को ऊंचाई पर तैनाती के दौरान ठंड से जम चुके इलाके में बर्फ की बॉल्स बनाकर क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। उनके चेहरों पर मुस्कान और एनर्जी इतनी ज्यादा दिखती है कि यह भूल जाना आसान हो जाता है कि वे युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों में भी चौबीसों घंटे देश की सुरक्षा कर रहे हैं। बर्फ की बॉल और बेलचे का बल्ला बना आसमान में छक्के-चौके उड़ाते जवानों का हौसला देखते ही बनता है।
हड्डी जमाने वाली ठंड में लोगों का पिघला दिल
ये वीडियो indianarmy.adgpi नाम के पेज पर शेयर किया गया है। कुछ ही घंटों पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोगों का दिल खोलकर प्यार और सम्मान मिल रहा है। ये वायरल वीडियो हर किसी को ये इतना पसंद आ रहा है कि वो अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। एक ने लिखा- इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। दूसरे ने लिखा- वे अपनी हड्डियाँ पिघला देते हैं ताकि हम शांति से अपना खाना गर्म कर सकें।
तीसरे ने लिखा- सच तो यह है कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद, वे अभी भी आनंद ले रहे हैं और बेहतरीन यादें बना रहे हैं! एक अन्य ने लिखा- उन अज्ञात सैनिकों के लिए प्रार्थना करें जो आपके लिए लड़ रहे हैं, यह कम से कम हम उनके लिए कर सकते हैं। इसी तरह के और भी बहुत से कमेंट्स आए हैं।
माइनस तापमान में भी प्लस है जोश
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो यह एहसास दिला रहा है कि सेना के जवान सिर्फ देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करते, बल्कि हर चुनौती को उत्साह में बदलकर हमें प्रेरित भी करते हैं। माइनस तापमान में भी उनका जोश 'प्लस' में रहता है और यही असली 'इंडियन स्पिरिट' है।



Click it and Unblock the Notifications
