Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दुनिया की टॉप 10 डिशेज में बटर गार्लिक नान को मिली जगह, लिस्ट में इन 3 इंडियन फूड का नाम भी है शामिल
World 100 Best Dishes : टेस्ट एटलस ने हाल ही में 100 बेस्ट इंडियन डिशेज की लिस्ट जारी की। वैसे तो, Taste Atlas अपनी इन फूड लिस्ट्स की वजह से अक्सर ही चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार जो फूड लिस्ट जारी की गई है। Taste Atlas के बारे में बता दें कि यह फेवरेट रेसिपी को लेकर पूरी दुनिया के लोगों से वोटिंग करवाती है। फिर उसके टेस्ट और लोकप्रियता के आधार पर इस लिस्ट में शामिल करती है या उसे रेटिंग देती है।
टेस्ट एटलस की इस बार जारी की गई लिस्ट में भारत की 4 मशहूर डिशेज को जगह दी है। लेकिन बात अगर टॉप 10 डिशेज की करें तो इनमें बटर गार्लिक नान ने बाजी मारी है। इस सूची में Butter Garlic Naan को 7वां स्थान हासिल किया है।

पहले नम्बर पर है ब्राजील की पिकान्हा
पहले स्थान पर ब्राजील की पिकान्हा है, दूसरे स्थान पर है मलेशिया की रोटी कनई और तीसरे स्थान पर है थाईलैंड की फाट काफराओ। इस लिस्ट में अलग-अलग देशों से कई डिशेज ने अपनी जगह बनाई हैं।
टॉप 50 में भारत के 3 डिशेज को मिली जगह
भारतीय व्यंजनों की बात करें, तो बटर गार्लिक नान के अलावा, मुर्ग मखनी 43वें स्थान पर है। टिक्का को 47 वें स्थान और तंदूरी को 48 वें स्थान दिया है।
मुर्ग मखनी : मुर्ग मखनी को हम में से कई लोग बटर चिकन के नाम से जानते हैं। एक क्लासिक भारतीय व्यंजन है। इसमें मैरीनेट और ग्रिल्ड चिकन को क्रीमी टमाटर की ग्रेवी या करी में पकाया जाता है। यह सॉस मुलायम, मक्खन जैसा, खुशबूदार और हल्का मसालेदार होता है। मुर्ग मखनी को चावल या नान के साथ परोसा जाता है।
टिक्का : टिक्का जिसे 47 वां स्थान मिला है। यह मीट या वेजिटिबल का टुकड़ा होता है। जो कि मसालों और दही के साथ मैरिनेट कर गिल्ड करके पकाया जाता है। टिक्का में चिकन टिक्का खूब पॉपुलर है। इसे ज्यादात्तर स्नैक या ऐपेटाइज़र के रूप में लोग खाना पसंद करते हैं।
तंदूरी : टिक्के के बाद 48 वां स्थान तंदूरी को मिला है। भारत की आइकॉनिक डिशेज में से एक है तंदूरी। तंदूर में बनने वाले डिशेज को तंदूरी कहा जाता है। इसमें तंदूरी चिकन और तंदूरी पनीर इंडियंस की पसंदीदा डिशेज में से एक हें। इसमें चिकन के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए इसे तंदूर में पकाया जाता है। इसका स्मोकी फ्लेवर इंडियन को खूब पसंद आता है।



Click it and Unblock the Notifications
