Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
International Day of Peace 2026: हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। यह दिन युद्ध और हिंसा को रोकने के साथ देशों और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस मौके पर लोगों को याद दिलाया जाता है कि आपसी मतभेदों को बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की पहल से शुरू हुए इस दिवस पर हर साल अलग-अलग देशों और संस्थाओं की ओर से शांति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आइए, जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई और इसका महत्व क्या है -

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की पहल से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 नवंबर 1981 को प्रस्ताव 36/67 के जरिए सितंबर के तीसरे मंगलवार को यह दिवस मनाने का फैसला किया था। पहली बार सितंबर 1982 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। बाद में 2001 में 21 सितंबर की तारीख को इसके लिए स्थायी कर दिया गया। इसी के साथ इस दिन को अहिंसा और युद्धविराम के अवसर के तौर पर भी मनाने का फैसला हुआ।
हर साल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस मौके पर जापानी पीस बेल बजाई जाती है। यह घंटी 1954 में यूनाइटेड Nations Association of Japan की ओर से भेंट की गई थी। इसे 60 से ज्यादा देशों के लोगों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाया गया था और यह शांति की वैश्विक भावना का प्रतीक मानी जाती है।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का मकसद दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। यह दिन लोगों को हिंसा, नफरत और भेदभाव से दूर रहने तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने का संदेश देता है। इस मौके पर लोगों को यह समझाने की कोशिश की जाती है कि आपसी विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाना ही बेहतर रास्ता है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संस्थाओं की ओर से शांति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनके जरिए लोगों को मानवता, सहयोग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2026 की थीम
संयुक्त राष्ट्र हर साल इस दिन के लिए एक अलग थीम रखता है, जिसके जरिए शांति से जुड़े किसी खास मुद्दे पर ध्यान दिया जाता है। 2026 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम है- "Invest in Peace: For Everyone, Everywhere, Every Day", यानी "शांति में निवेश करें: हर व्यक्ति के लिए, हर जगह, हर दिन।" इस साल संयुक्त राष्ट्र ने रोजमर्रा की जिंदगी में शांति कायम करने में आम लोगों, समुदायों और स्थानीय स्तर पर काम करने वालों की भूमिका पर जोर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
