Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कचौड़ी सब्जी से लेकर चुरमुरा तक, ये हैं प्रयागराज के फेमस स्ट्रीट फूड, महाकुंभ जाएं तो जरुर खाएं
Popular Street Foods in Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 का महाकुंभ धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस धार्मिक आयोजन का विशेष महत्व है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। महाकुंभ के दौरान, प्रयागराज के मशहूर और लजीज़ जायकों का आनंद लेना न भूलें। यहां के गुलाबी अमरूद, चुरमुरा, दही-जलेबी, चटपटी चाट और गरमागरम कचौड़ी का स्वाद अनोखा है। पिज्जा-बर्गर छोड़कर इन पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद श्रद्धालुओं को खास अनुभव देता है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। महाकुंभ की भक्ति के साथ प्रयागराज के जायके का लुत्फ जरूर उठाएं।
प्रयागराज में सुबह कचौड़ी-सब्जी और दही-जलेबी के नाश्ते से शुरू होती है, जबकि शामें चटपटी चाट के साथ खत्म होती हैं। यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें।
प्रयागराज का फेमस खाना और स्ट्रीट फूड

गुलाबी अमरूद
प्रयागराज के इलाहाबादी गुलाबी अमरूद यहां की पहचान हैं। ठंड के मौसम में गली-मोहल्लों में फलों की दुकानों पर मीठे और मुलायम गुलाबी अमरूद आसानी से मिल जाते हैं। नमक और मसाले के साथ इनका स्वाद अनोखा होता है।
कचौड़ी-सब्जी
सुबह के नाश्ते में यहां कचौड़ी-सब्जी बेहद लोकप्रिय है। उड़द दाल से भरी कचौड़ी को आलू-टमाटर की मसालेदार सब्जी के साथ परोसा जाता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। कटरा का नेतराम कचौड़ी-सब्जी के लिए मशहूर है।
तंदूरी चाय
ठंड से बचने के लिए तंदूरी चाय जरुर पीना। प्रयागराज (इलाहाबाद) की तंदूरी चाय खास होती है। इसमें चाय को तंदूर में गर्म किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू अलग होती है। चाय कप में नहीं, बल्कि तंदूरी मटका में सर्व की जाती है, जो इसे और भी खास बनाता है।
रामदाने का लड्डू
प्रयागराज में रामदाने के लड्डू का स्वाद बिल्कुल अलग होता है। ये लड्डू कम मीठे और थोड़े सूखे होते हैं, जो हल्की भूख को शांत करने का बेहतरीन तरीका है। यहां के रामदाने के लड्डू को जरूर ट्राई करें, जो स्वाद में बेहद टेस्टी होते हैं।
चाट
प्रयागराज की चाट अपने खास स्वाद के लिए जानी जाती है। ठेले पर मिलने वाली पानी-पूरी, आलू टिक्की, और मटर चाट का मजा जरूर लें। लोकनाथ चाटवाला (घंटाघर के पास) कई तरह की चाट के लिए फेमस है।
गुड़ की जलेबी
प्रयागराज में मिलने वाली गुड़ की जलेबी कम मीठी और सूखी होती है, जो कम मीठा पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। हालांकि, अधिक मीठा चाहने वाले भी इसका आनंद ले सकते हैं। यह अनोखा स्वाद ज़रूर ट्राई करें।
चुरमुरा
हल्का-फुल्का स्नैक्स चाहने वालों के लिए चुरमुरा एक बेहतरीन विकल्प है। इसे लईया (मुरमुरा), मसाले, सेव, मूंगफली, मिर्च, टमाटर, और प्याज मिलाकर बनाया जाता है। नींबू का रस डालकर इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
दही-जलेबी और इमरती
नाश्ते में दही-जलेबी प्रयागराज के लोगों की पसंद है। ठंडी सुबह में भी लोग इसका आनंद लेते हैं। उड़द दाल से बनी इमरती का स्वाद जलेबी से अलग और खास होता है। इमरती और दही-जलेबी का स्वाद लेना यहां के खाने का असली अनुभव है।



Click it and Unblock the Notifications
