Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Karnataka Election: 23 सीएम कर्नाटक पर कर चुके हैं राज, अब तक नहीं बनीं कोई महिला मुख्यमंत्री, देखें लिस्ट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी सरकार बना ली है। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि कांग्रेस अलाकमान प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे चुनेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कर्नाटक में अब तक कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं बन पाईं हैं।
भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के रूप में भी महिलाओं ने शासन किया है। लेकिन जिस प्रदेश में महिला वोटरों की संख्या 49 प्रतिशत है ऐसे राज्य में आज तक कोई भी महिला कैंडिडेट मुख्यमंत्री नहीं बनीं। ऐसे में एक बार फिर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कर्नाटक की राजनीति में आज तक किसी महिला को कोई भी बड़ा पद नहीं मिला है। यहां महिलाओं का राजनीतिक सफर काफी संघर्षों से भरा होता है। क्योंकि राजनीति में महिलाओं का आगे बढ़ना और सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल है। ऐसे में कर्नाटक में महिला मुख्यमंत्री का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अब समय आ गया है कि राजनीति में महिलाओं की सक्रियता पर ध्यान दिया जाए।
कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट
1. मुख्यमंत्री - के. चेंगलराय रेड्डी
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 25 अक्टूबर, 1947 - 30 मार्च, 1952
2. मुख्यमंत्री- केंगल हनुमंथैया
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 30 मार्च, 1952 - 19 अगस्त, 1956
3. मुख्यमंत्री - कदीदल मंजप्पा
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 19 अगस्त, 1956 - 31 अक्टूबर, 1956
4. मुख्यमंत्री - एस निजलिंगप्पा
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 1 नवंबर, 1956 - 16 मई, 1958
5. मुख्यमंत्री - बी.डी. जट्टी
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 16 मई, 1958 - 9 मार्च, 1962
6. मुख्यमंत्री - एसआर कांथी
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 14 मार्च, 1962 - 20 जून, 1962
7. मुख्यमंत्री - एस निजलिंगप्पा
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 21 जून, 1962 - 28 मई, 1968
8. मुख्यमंत्री - वीरेंद्र पाटिल
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 29 मई 1968 - 18 मार्च 1971
राष्ट्रपति शासन - 19 मार्च 1971 - 20 मार्च 1972
9. मुख्यमंत्री - डी. देवराज उर्स
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 20 मार्च 1972 - 31 दिसम्बर 1977
राष्ट्रपति शासन - 31 दिसंबर 1977 - 28 फरवरी 1978
10. मुख्यमंत्री - डी. देवराज उर्स
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 28 फरवरी 1978 - 7 जनवरी 1980
11. मुख्यमंत्री - आर गुंडु राव
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 12 जनवरी 1980 - 6 जनवरी 1983
12. मुख्यमंत्री - रामकृष्ण हेगड़े
पार्टी - जनता पार्टी
कार्यकाल - 10 जनवरी 1983 - 10 अगस्त 1988
13. मुख्यमंत्री - एसआर बोम्मई
पार्टी - जनता पार्टी
कार्यकाल - 13 अगस्त, 1988 - 21 अप्रैल, 1989
राष्ट्रपति शासन - 21 अप्रैल, 1989 - 30 नवंबर, 1989
14. मुख्यमंत्री - वीरेंद्र पाटिल
पार्टी -कांग्रेस
कार्यकाल - 30 नवंबर, 1989 - 10 अक्टूबर, 1990
राष्ट्रपति शासन - अक्टूबर 10, 1990 - अक्टूबर 17, 1990
15. मुख्यमंत्री - एस बंगारप्पा
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 17 अक्टूबर, 1990 - 19 नवंबर, 1992
16. मुख्यमंत्री - एम. वीरप्पा मोइली
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 19 नवंबर, 1992 - 11 दिसंबर, 1994
17. मुख्यमंत्री - एचडी देवेगौड़ा
पार्टी - जनता दल
कार्यकाल - 11 दिसंबर, 1994 - 31 मई, 1996
18. मुख्यमंत्री - जेएच पटेल
पार्टी - जनता दल
कार्यकाल - 31 मई, 1996 - 07 अक्टूबर, 1999
19. मुख्यमंत्री - एसएम कृष्णा
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 11 अक्टूबर, 1999 - 28 मई, 2004
20. मुख्यमंत्री - धरम सिंह
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - 28 मई, 2004 - 2 फरवरी, 2006
21. मुख्यमंत्री - एचडी कुमारस्वामी
पार्टी - जद (एस)
कार्यकाल - 3 फरवरी, 2006 - 8 अक्टूबर, 2007
राष्ट्रपति शासन - 8 अक्टूबर, 2007 - 12 नवंबर, 2007
22. मुख्यमंत्री - बीएस येदियुरप्पा
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 12 नवंबर, 2007 - 19 नवंबर, 2007
राष्ट्रपति शासन - 20 नवंबर, 2007 - 29 मई, 2008
23. मुख्यमंत्री - बी एस येदियुरप्पा
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 30 मई, 2008 - 4 अगस्त, 2011
24. मुख्यमंत्री - डीवी सदानंद गौड़ा
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 5 अगस्त 2011 - 11 जुलाई 2012
25. मुख्यमंत्री - जगदीश शिवप्पा शेट्टार
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 12 जुलाई 2012 - 8 मई 2013
26. मुख्यमंत्री - सिद्धारमैया
पार्टी - कांग्रेस
कार्यकाल - मई 13, 2013 - मई 15, 2018
27. मुख्यमंत्री - बीएस येदियुरप्पा
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 17 मई, 2018 - 23 मई, 2018
28. मुख्यमंत्री - एचडी कुमारस्वामी जद
पार्टी - जेडी (एस)
कार्यकाल - 23 मई, 2018 - 23 जुलाई 2019
29. मुख्यमंत्री - बीएस येदियुरप्पा
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 26 जुलाई 2019 - 26 जुलाई 2021
30. मुख्यमंत्री - बसवराज बोम्मई
पार्टी - बीजेपी
कार्यकाल - 28 जुलाई 2021-मौजूदा



Click it and Unblock the Notifications
