Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बिना कोचिंग गरिमा लोहिया ने UPSC Air-2 का स्थान किया हासिल, जानिए घर बैठे कैसे करें यूपीएससी की तैयारी
किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कराने के लिए पेरेंट्स अपने बच्चों को महंगे से महंगा और अच्छे से अच्छे कोचिंग सेंटर की तलाश करते हैं। लेकिन किसी भी एग्जाम को क्रेक करने के लिए सिर्फ कोचिंग सेंटर की ही पढ़ाई नहीं बल्कि आत्म समर्पन और खुद पर आत्म विश्वास भी बहुत जरूरी है।
संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का रिजल्ट आ गया है जिसमें महिलाओं ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। जिसमें एक नाम गरिमा लोहिया भी शामिल है, जिन्होंने UPSC परीक्षा में एआईआर 2 का स्थान हासिल किया है। लेकिन गरीमा की खास बात ये है कि इन्होने बिमा किसी कोचिंग के इस उपलब्धि को हासिल की है। ऐसे में आइए गरिमा लोहिया से जानते हैं बिना कोचिंग आप कैसे UPSC की तैयारी कर सकते हैं।

बिहार के शहर बक्सर की रहने वाली गरिमा UPSC एग्जाम में टॉप करने और सिविल सेवाओं में अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित थी। गरीमा ने ये दूसरी बार UPSC का एग्जाम दिया था, जिसकी तैयारी में उन्होने दिन-रात एक कर दिया। नतीजन UPSC एग्जाम में AIR-2 का स्थान हासिल कर उन्होने अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
गरिमा की UPSC तैयारी की रणनीति
1. बुनियादी किताबों का अध्ययन
एक इंटरव्यू में गरिमा लोहिया ने बताया कि उन्होने साल 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के समय UPSC सिविल सेवा एग्जाम की तैयारी शुरू की। जिसके लिए उन्होने सबसे पहले उन बुनियादी किताबों का अध्ययन किया, जिनका हर कोई उपयोग करता है।
2. ऑनलाइन संसाधनों से ली मदद
आज के समय में ऑनलाइन आपके पढ़ाई से जुड़ी हर जानकारी आपको आसानी से मिल जाती है। गरिमा ने भी किसी कोचिंग सेंटर जाने के स्थान पर घर पर रहकर ही पढ़ने का निर्णय लिया। जिसमें इंटरनेट ने उनकी काफी मदद की। गरिमा के अनुसार उन्होने इंटरनेट, यूट्यूब पर मौजूद वीडियो और जानकारी की मदद से अपनी तैयारी पूरी की।
3. कितना समय देना जरूरी
अक्सर कहां जाता है कि UPSC जैसे मुश्किल परीक्षा की तैयारी के लिए व्यक्ति को कम से कम दिन में 12 से 16 घंटे तक पढ़ाना चाहिए। लेकिन गरिमा लोहिया की माने तो वो अपने मन के हिसाब से पढ़ती थी। कभी वो दिन में 8 से 10 घंटे तक पढ़ती थी, तो किसी दिन सिर्फ 2 से 4 घंटी की ही पढ़ाई करती थी।
4. व्यक्तिगत तैयारी की बनाएं रणनीति
गरिमा लोहिया के अनुसार किसी भी विद्यार्थी को एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले एक व्यक्तिगत रणनीति बनाना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं वो अपने पढ़ाई करने के लिए ऐसे स्थान का चयन करें जहां वो पढ़ने में सबसे ज्यादा कंफर्ट महसूस करें। फिर चाहे वो कोई भी स्थान हो।
5. कड़ी मेहनत है जरूरी
गरिमा लोहिया की माने तो किसी भी काम में सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ-साथ कड़ी मेहनत, लगातार पढ़ाई करना, अनुशासित रहना जरूरी है।
6. परिवार का साथ मिलना जरूरी
घर पर रह कर UPSC एग्जाम जैसी परीक्षा की तैयारी करना बहुत मुश्किल होती है। लेकिन अगर परिवार का साथ औह सहयोग हो तो हर मुश्किल काम आसान हो सकता है। परिवार अक्सर आपको प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गरिमा के अनुसार जब भी अपनी तैयारी के बीच उनका मनोबल कम हुआ है उनके परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया है।



Click it and Unblock the Notifications
