Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेलेब्रिटियों के अजब-गजब के शौक
सेलिब्रिटिज, कई लोगों के लिए एक आदर्श होते है। हर इंसान को अपनी पसंद के हिसाब से सेलिब्रिटी पसंद आती है, वह उसे फॉलो करते है और उसके अंदाज को अपनाते है। इसलिए, हर सेलिब्रिटी को खुद की पर्सनालिटी मेंटेन करनी पड़ती है,ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या तब आती है जब उनके कोई विचित्र या असामान्य शौक हों। कई सेलिब्रिटी के अनोखे शौक होते है और वह उनके बारे में खुलकर बात भी कर लेते है।
सेलिब्रिटीज के विचित्र शौक भी उनके फैन्स को पसंद आते है और वह उन्हे भी फॉलो करने लगते है, लेकिन ऐसा करना काफी मजेदार होता है। कुछ सेलिब्रिटीज के शौक जानने के लायक है। ऐसे ही कुछ शौक के बारे में नीचे बताया जा रहा है : -

1) विद्या बालन :
डर्टी पिक्चर की हॉट हीरोइन विद्या बालन को कविता लिखने का बहुत शौक है। वह इस बारे में बहुत खुलकर बात नहीं करती है, लेकिन एक न एक दिन हमें उनकी लिखी कविताओं को पढ़ने का मौका जरूर मिलेगा। उम्मीद है कि विद्या अपने फैंस को मायूस नहीं करेगी और हॉबी सभी को दिखाएगी। फिलहाल वह अपनी लिखी कविता को फैमिली और फ्रैंड्स के साथ शेयर करती है।

2) रणवीर सिंह :
रणवीर सिंह को उनकी शरारतें और आउटवर्ड व्यवहार के कारण जाना जाता है और उनकी अनोखी आदत रैपिंग करना है। उन्हे एकॉन का इंडियन रूप कहना गलत नहीं होगी क्योंकि उन्हे रैप्स का बहुत शौक है। उन्हे अपना यह टैलेंट ''लेडीज वर्सेज रिक्की बहल'' के एक गाने में भी दिखाया था। उम्मीद है कि आगे भी रणवीर सिंह के रैपिंग हैबिट के नमूने देखने को मिलेंगे।

3) सोनम कपूर :
वॉग की कवर गर्ल सोनम कपूर को शॉपिंग का तगड़ा शौक है। वह घंटों तक शॉपिंग कर सकती है और लाखों रूपए खर्च कर सकती है। शॉपिंग के दौरान सोनम, खाती है, मजे करती है और प्रार्थना भी कर लेती है। वह ब्रांड कॉन्शियस है और कई ब्रांड उनके कलेक्शन में देखने को मिलते है। उनकी इस हॉबी की झलक उनकी फिल्म आयशा में देखने को मिलती है।

4) सलमान खान :
सलमान खान को पेंटिंग का खासा शौक है। यह शौक उनकी पर्सनालिटी से बिल्कुल मेल नहीं खाता है लेकिन यह उनका शौक है। वैसे तो सलमान खान हमेशा विवादों में घिरे रहते है लेकिन एक पेंटर के रूप में उनकी छवि बहुत सवेंदनशील मानी है जो उनके फैन को काफी रास आती है।

5) जॉनी डेप :
जॉनी डेप एक हॉलीबुड हीरो है जिन्होने कई तरीके के अलग - अलग रोल निभाएं है जैसे - कैप्टन जैक स्पॉरो और विली वोन्का आदि। डेप को बॉर्बी गुडिया इक्ट्ठा करने और उनसे खेलने का शौक है। उनके पास हर तरह की बॉर्बी डॉल है जिन्हे वह कई जगह से खरीद कर लाते है।



Click it and Unblock the Notifications
