Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
IBFW'13: ज्योत्सना तिवारी के लिये शो स्टापर बनी जैकलिन और उर्वशी
इंडियन ब्राइडल फैशन वीक 2013 का इंतजार हर सेलेब्रिटी के साथ साथ फैशन डिजाइनरों को भी होता है। जिसका सबको इंतजार था, आज वह ब्राइडल फैशन वीक 2013, मुंबर्इ में शुरु हो चुका है। IBFW 2013 के पहले दिन ही हमें रैंप पर रंगीन कलेक्शनों का भंडार देखने को मिला। ब्राइडल कलेक्शन में चमकीले, भारी भरकम और सितारों जड़ित काम ने वहां पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
ब्राइडल कलेक्शन के पहले हफ्ते के पहले दिन जैकलीन और उर्वशी ने जानी मानी डिजाइनर ज्योत्सना तिवारी के लिये रैंप पर वॉक की। इस दौरान जैक्लीन देखने में बड़ी ही खूबसूरत लग रही थीं, वह मानों दुल्हन की ही तरह थीं। उन्होनें लाल रंग का भारी सा लहंगा पहन कर शो स्टापर का काम किया।

जैक्लीन के खूबसूरत लहंगे की खास बात थी की उसका ब्लाउज शॉर्ट था और लहंगा काफी लो वेस्ट वाला था। लहंगे पर गोल्डन धागे से बड़ी ही खूबसूरत इम्ब्राइडरी की हुई थी। लहंगे पर चमकदार स्टोन्स और सितारों का काम किया हुआ था।
लहंगे का दुपट्टा नेट का था जिस पर गोल्डन धागे से ही खूबसूरत काम किया गया था। दुपट्टे पर काफी मोटा बार्डर था। जैक्लीन ने अपने लुक को पूरा करने के लिये हीरे के आभूषण पहन रखे थे। इसके साथ ही उन्होंने देसी लुक को पूरा करने के लिये कमरबंध पहनी भी पहनी थी।
वहीं दूसरी ओर उर्वशी रौतेला किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं जब उन्होनें सफेद रंग का स्लीवलेस गाउन पहन कर रैंप पर वॉक की। उनके गाउन का के टॉप पर गोल्डन और सिल्वर रंग के धागे से काम किया गया था, जो कि काफी भारी था। इसके अलावा अगर उनके इयररिंग की बात करें तो वह हीरे की थी।



Click it and Unblock the Notifications
