Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
IBFW 2013: राघवेन्द्र राठौर का ब्राइडल कलेक्शन
जब डिजाइनर राघवेन्द्र राठौर ने अपना कलेक्शन IBFW 2013 मुंबई, के रैंप पर उतारा तो, वहां पर मौजूद लोगों का ध्यान सब कुछ छोड़ कर केवल राघवेन्द्र की डिजाइन ड्रेसेज पर ही टिकी थी। राघवेन्द्र एक ऐसे डिजाइनर हैं जो पुरुषों के लिये एक से एक कपड़े डिजाइन करते हैं। लेकिन इस बार राघवेन्द्र ने दूल्हों को भी नहीं छोड़ा और उनके लिये भी बना दिया एक से एक डिजाइनर ड्रेस।
यदि आप राघवेन्द्र के कलेक्शन जो कि उन्होनें IBFW 2013 के तीसरे दिन पर पेश किये, तो आप पाएंगे कि उनके कलेक्शन अब तक के पेश किये हुए कलेक्शनों में से सबसे जुदा थे। इन्होनें ऐसा कलेक्शन पेश किया जो और किसी डिजाइनर ने अब तक पेश नहीं किया था। इनके फैशन का सेंस जोरदार था। आम तौर पर ब्राइडल वेयर में काले और सफेद रंगों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है पर राघवेन्द्र ने इसके विपरीत अलग-अलग रंगों का प्रयोग अपनी ड्रेस में किया था।
राघवेन्द्र के लिये शोस्टापर बनी दिया मिर्जा ने उनके खास कलेक्शन को रैंप पर पेश किया। यह एक्ट्रेस ब्राइडल लुक में काफी हॉट लग रही थी।

शो स्टापर
दिया मिर्जा डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के लिये शो स्टापर बनी थीं। जिन्होंने ब्राइडल कलेक्शन पेश किया।

पिंक का कड़ा मुकाबला रहा काले रंग से
राघवेंद्र दृारा पेश किया गया यह अब तक का सबसे बेस्ट कलेक्शन रहा।

स्टाइलिश ब्लैक एंड गोल्ड
इस डिजाइन को देख कर जो मन में एक ख्याल आता है वह है, लाजवाब। काले कुर्ते पर गोल्डन बार्डर खितना खूबसूरत दिख रहा है।

हैंडसम हंक
हम सोंचते हैं कि पिंक कलर केवल महिलाएं ही पहनती हैं, मगर इन्हें देख कर लग रहा है कि मानों जमाना बदल चुका है।

हॉट पिंक
इस दिन का खास रंग गुलाबी ही लग रहा है। यह आउटफिट काफी मार्डन भी है और ट्रेडिशनल भी।

फिर से गुलाबी
गुलाबी रंग के अलग अलग शेड्स देख कर कोई भी दुल्हा खुश हो जाएगा। इसके साथ ही बैंगनी सदरी इस लुक को पूरा कर रही है।

पोल्का कुर्ता
डिजाइनर राघवेंद्र ने अपने इस डिजाइनर ड्रेस को एक बार फिर से दुबारा रिपीट किया है। यह पोल्का कुर्ता IBFW 2013 के जुलाई महीने में देखा गया था और आज फिर राघवेंद्र ने इसे दोहराया है।

पिंक कुर्ता
हर शादी में हर लड़की इस प्यारे से गुलाबी कुर्ते को पहनना पसंद करेगी। इस आउटफिट को वहां पर मौजूद काफी लोगों ने सराहा

लेटेस्ट रंग बैंगनी
बैंगनी रंग मानों इस दिन के लिये ही चुना गया था। रैंप पर वॉक कर रहे काफी सारे माडल्स को इसी रंग के कुर्ते पहनाए गए थे।

वाइट, क्रीम और गोल्ड
डिजाइनर राघवेंद्र ने शादी के लिये दुल्हे का सबसे खास जोड़ा पेश किया, जिसमें उन्होनें कोई भी बदलाव नहीं किया।



Click it and Unblock the Notifications
