Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
IBFW 2013: सानिया ने किया रैंप वॉक
इस बार के इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में डिजाइनर शान्तनु और निखिल के लिये जो सबसे खास सेलेब्रिटी ने रैंप पर वॉक की , वह थीं हमारी खिलाड़ी सानिया मिर्जा। सानिया मिर्जा ने सफेद रंग की एक बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी थी जिसमें वे काफी खूबसूरत और हसीन दिख रहीं थीं। सानिया ने काफी स्टाइल के साथ रैंप पर वॉक भी किया।
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक को अभी चार ही दिन हुए हैं। यह शांतनु और निखिल का सर्दियों का कलेक्शन था जिसकी थीम "टू डाई" रखी गई थी। शांतनु और निखिल ने रैंप पर बहुत ही प्यारे प्यारे से आउटफिट पेश किये थे।

शांतनु और निखिल ने अपने ब्राइडल कलेक्शन को इस कदर डिजाइन किया कि जिससे वह मार्डन भी लगे और वैवाहिक अवसर के अनुकूल भी हो। हांलाकि हमें ऐसा लगा कि मानों शांतनु और निखिल का कलेक्शन जुलाई में हो चुके इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में पेश किया जा चुका है। इसकी थीम टू डाई फॉर थी।
शांतनु और निखिल के लकेक्शन में हमने कपड़ों पर काफी गोल्डन वर्क देखे। गोल्डन वर्क का मतलब है जरी के काम से कपड़ों को सुंदर लुक दिया था, जिससे कपड़े बहुत ज्यादा भारी दिखाई दे रहे थे। सानिया मिर्जा ने वाइट कलर की गाउन पहन रखी थी, जिसके ऊपर भारी गोल्डन वर्क की कारीगरी की हुई थी।
रैंप पर चलते वक्त सानिया काफी शर्मा रहीं थीं। ऐसा लग रहा था मानों वह पहली बार रैंप पर वॉक कर रही हों। वैसे सानिया मिर्जा ने कई बार रैंप पर वॉक किया है और इन्हें इसका काफी एक्सपीरियंस भी है।



Click it and Unblock the Notifications
