Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सोशल नेटवर्किंग पर रखें इन बातों का ध्यान
कई मायनों में आज सोशल नेटवर्किंग किसी वरदान से कम नहीं। इन्होंने पूरे विश्व के लोगों को आपस में जोड़ने में मदद की है। साथ ही इन्होंने अगल-अलग धर्म और समुदाय के लोगों को आपस में जोड़कर कम्युनिकेशन की बाधा को खत्म किया है। वैसे सोशल नेटवर्किंग साइट से कुछ नुकसान भी है। अब हर सिक्के के दो पहलू तो होते ही हैं।
हम सोशल नेटवर्किंग साइट के इस्तेमाल के दौरा कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। हमें इन से अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव होते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

सोशल नेटवर्किंग पर रखें इन बातों का ध्यान
1. सच्चे रहें: सोशल नेटवर्किंग साइट पर सच्चे बने रहने की जरूरत होगी। यहां फर्जी पहचान ज्यादा नहीं टिकेगी और न ही आप फर्जी लोगों के चक्कर में पड़ें। अगर आप इन साइटों से बहुत गहरे नहीं जुड़ेंगे तो यह मस्ती का जरिया भी बन सकता है। इसलिए आप जब भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर नए लोगों से मिलें तो सच्चे और ईमानदार बने रहें।
2. हर समय और हर जगह नए दोस्त: सोशल नेटवर्किंग की सबसे बड़ी बात यह है कि आपको हर समय और हर जगह नए दोस्त मिल जाएंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट पर पूरी दुनिया के लोग आपस में मिल सकते हैं और बातें कर सकते हैं। नए रिश्ते बनाने में दूरियां कभी भी रुकावट नहीं बनतीं।
3. सोच समझ कर इस्तेमाल करें: सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल काफी सोच समझकर करना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप इसके सारे फीचर्स का प्रभावी रूप से इस्तेमाल करें। सोशल नेटवर्किंग हमें पर्सनल लेवल और प्रोफेशनल लेवल पर हर मौके को भुनाने का अवसर दिलाता है। आप यहां किसी भी तरह के प्रोडक्ट और सर्विस की मार्केटिंग कर सकते हैं।
4. सावधान रहें: सोशल नेटवर्किंग साइट की यह खासियत है कि हम देश की सीमा से बाहर जाकर एक साथ जुड़ते हैं। पर हां, यहां आप लोगों से बात करने के दौरान थोड़े सतर्क रहें। यह जरूरी नहीं कि आप इस आभासी दुनिया में जिन लोगों के संपर्क में हैं, वे अच्छे ही हों।
5. मस्ती करें, पर लिमिट में रहें: चाहे फेसबुक हो या कोई अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट, यहां आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। टाइम पास करने का यह एक अच्छा तरीका है। पर इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी की गोपनीयता भंग कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
