आज कल सेलेब्रिटियां कुछ भी पहनने से पहले यह नहीं देखती कि उसी डिजाइनर की सेम ड्रेस शायद किसी और ने भी पहनी हो सकती है। आज हम आपको तीन ऐसी सेलेब्रिटियों की फोटो दिखाएंगे जिन्होने गौरव गुप्ता की एक ही डिजाइनर ड्रेस पहनी है।
असिन एक नए लुक में
आसिन ने एक गोल्ड मेटैलिक लेम साड़ी पहनी है जो कि डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन की है। आसिन से साडी को फुल स्लीव्ड टरटलनेक ब्लाउज के साथ पहना है।
आईफा 2014 के दौरान बिपाषा बसु
आसिन की साड़ी बिल्कुल बिपाशा बसु की साड़ी जैसी लगती है जो कि उन्होने आईफा के ग्रीन कार्पेट पर पहनी थी।
रैंप पर दिखी यह साड़ी
आसिन ने जो साड़ी पहनी है वह पहले भी गौरव गुप्ता ने अपने कलेक्शन से लैक्मे फैशन वीक के दौरान पेश की थी।
डिट्टो
बिपाशा बसु ने जो गाउन आईफा अवार्ड के दौरान पहना था, ठीक वही गाउन मलाइका अरोड़ा ने भी किसी ईवेंट पर पहना था।
तीनों की ड्रेस है एक जैसी
आखिर में हमें तीन देवियां एक ही ड्रेस में दिखीं। किसी ने इसे गाउन के रूप में पहना था तो किसी ने इसे साड़ी के रूप में। आपको क्या लगता है कि तीनों में से कौन दिखने में सबसे स्टाइलिश है।



Click it and Unblock the Notifications


