Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
5 ख्यातिप्राप्त व्यक्ति जिन्होंने बांझपन को मात दी
वे विश्वप्रसिद्ध व्यक्ति हैं तथा वे अपने कैरियर में भी सफल हैं। इसके अलावा इन ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों के पास बहुत संपत्ति है। परंतु प्रसिद्ध होने या समृद्ध होने का अर्थ यह नहीं है कि उनका जीवन बहुत सरल है।
वे भी अपने जीवन के कठिन दौर से गुज़र चुके हैं। यहाँ मैंने 5 प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में बताया है जिन्होनें बांझपन की समस्या से संघर्ष किया। इनमें से कुछ ने आईवीएफ़ पद्धति को अपनाया तथा अन्य लोगों ने गोद लेने के विकल्प को चुना। प्रोस्टेट ग्रंथि को बढ़ने से रोकने के 9 तरीके

1. आमिर खान और किरण राव
1 दिसंबर 2011 का दिन इस जोड़े के लिए सबसे अधिक खुशी का दिन था। कुछ तकलीफों और एक लंबे इंतज़ार के बाद किरण और आमिर को सरोगेसी की पद्धति द्वारा अपना पहला पुत्र प्राप्त हुआ। इसमें उन्होंने इन विट्रो फ़र्टिलाइजेशन (आईवीएफ़) पद्धति का सहारा लिया। मेडिकल से संबंधित कुछ समस्याओं के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आईवीएफ़ पद्धति अपनाने को कहा था।

2. मरीका क्रॉस
30 वर्ष की आयु के बाद स्त्री की उर्वरता (प्रजनन क्षमता) कम होने लगती है तथा गर्भधारण से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। यही बात मरीका क्रॉस (अमरीका की अभिनेत्री) के साथ हुई। जब उन्होंने मां बनने का निर्णय लिया तब वे 40 वर्ष की थी। अत: शादी के तुरंत बाद उन्होंने आईवीएफ़ उपचार लिया। फरवरी 2007 को उन्होंने दो जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया।

3. ब्रूक शील्ड्स
ब्रूक शील्ड एक अमरीकी मॉडल और अभिनेत्री है। अपने पहले बेटे के गर्भ में आने से पहले यह अभिनेत्री 7 बार आईवीएफ़ उपचार ले चुकी थी। यह उनके जीवन का सबसे भयानक अध्याय था। उन्हें प्रसव के पश्चात आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ा। बच्चे की आवश्यकताओं को पूरा कर पाने में असमर्थता तथा बच्चे के साथ मां का संबंध स्थापित करने में असमर्थ होने के कारण वे तनाव का शिकार हो गई। धीरे धीरे डॉक्टरों की सहायता से वह इस दुखदायी स्थिति से बाहर निकलने में समर्थ हो पाई तथा आज वह एक स्नेही मां हैं।

4. सेलीन डिओं
यह एक कैनेडियन गायिका हैं। 17 दिसंबर 1994 को उनकी शादी रेने एंजेलिल से हुई। उन्होंने कई वर्षों तक गर्भधारण करने का प्रयत्न किया परंतु असफल रही। अंतत: उन दोनों ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन का निर्णय लिया। सेलीन 6 बार इस आईवीएफ़ प्रक्रिया से गुज़री। यह सब उनके लिए बहुत अधिक भावनात्मक था। 23 अक्टूबर 2010 को उन्होंने जुड़वां स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

5. ह्यूज जैकमैन
यह एक ऑस्ट्रेलियन प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। 11 अप्रैल 1996 को उनका विवाह देबोररा-ली फुर्नेस से हुआ। उन्हें अपना स्वयं का बच्चा चाहिए था। देबोररा दो बार गर्भवती हुई परंतु दोनों बार उनका गर्भपात हो गया। बाद में उन्होंने दो बच्चों ऑस्कर मैक्समिलियन और अवा इलियोट को गोद लिया।



Click it and Unblock the Notifications
