Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
2014 में बेहतर लीडर बनने के टिप्स
जो पिछले साल हो चुका है अब उसे भूल जाना चाहिये क्योंकि अब नए साल और कभी ना खतम होने वाले तमाम सुनहरे मौके आपके सामने हैं। कई लोग जन्म से ही लीडर होते हैं लेकिन कुछ दूसरे लोग भी होते हैं जिन्हें अपने अंदर के टेलेंट को बढावा देना होता है और फिर लीडर बनने के उस सुनहरे मुकाम तक पहुंचना होता है।
अगर आप दूसरी श्रेणी में आते हैं तो 2014 की पहली तारीख से ही प्रण कर लीजिये कि इस साल आपको एक अच्छा और हमेशा खुश रहने वाला लीडर बन कर दिखाना है। यहां पर 5 टिप्स दिये जा रहे हैं जिनका उपयोग कर के आप तमाम मुश्किलों का सामना कर बेहतर लीडर बन सकते हैं।

अपने फोन से दूर रहें
हो सकता है कि आपके ऑफिस का काम आपकी जिंदगी से भी बढ कर हो लेकिन उसे आपको अपने घर पर पहुंचने के बाद वहीं पर छोड़ देना चाहिये। घर पर आपका एक एक मिनट केवल आपके लिये और आपके परिवार के लिये होना चाहिये। अपने फोन को स्विच ऑफ कर के रख दें पर हां, अगर ऐसा करने में आपको समस्या है तो आप उसे साइलेंट मोड कर के छोड़ दें। एक असली लीडर को अपनी सभी चिंताओं को कंट्रोल करना आना चाहिये।

व्यायाम करना शुरु करें
अपने शरीर को स्वस्थ्य रखना जरुरी है, नहीं तो आपका दिमाग ठीक प्रकार से काम नहीं करेगा। वर्क आउट करने से ना केवल बॉडी ही बनती है बल्कि इससे दिमाग को भी ताकत मिलती है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता की आप कितने बिजी रहते हैं, लेकिन इसमें से भी आपको अपने शरीर के लिये थोड़ा सा समय जरुर निकालना चाहिये।

अपनी छमताओं और कमजोरियों को पहचानिये
अगर आपको अच्छा लीडर बनना है तो अपनी कमजोरियों को किसी से छुपाइये नहीं। अगर आप अपने भय, कमजोरियों और भावनाओं को अपनी टीम से छुपाएंगे तो आप कभी उनसे अच्छी तरह से घुल मिल नहीं पाएंगे। आप जिसे भी अपना आदर्श मानते हैं, उनके सामने अपनी भावनाओं को रखिये।

अपने लिये थोड़ा समय निकालिये
थोड़ा सा आराम कीजिये। यह बहुत जरुरी है कि आप अपने काम से अपने दिमाग को कुछ दिनों के लिये आराम दें। इससे जब आप दुबारा काम में लगेंगे तो आप खुद को पूरी ऊर्जा के साथ काम में लगा सकते हैं। ढेर सारे काम का बोझ आपके दिमाग को ब्लॉक कर सकता है, जो कि एक लीड़र के काम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

खुद को प्ररित कीजिये
आप खुद को तभी आगे बढा सकते हैं जब आप खुद को अंदर से हमेशा प्रेरित रखें। हर दिन कुछ ना कुछ छोटा या बड़ा, ढूंढे जो आपको अंदर से प्रेरणा देता हो और फिर उसे अपनी टीम के साथ शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
