कल्यान ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर ऐश्वर्या रॉय ने अभी हाल ही में तीन स्टोर्स का उद्घाटन किया। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या को हमने सब्यासाची मुखर्जी के डिजाइनर ब्लैक अनारकली गाउन में देखा। ऐश्वर्या ने अपनी डिलवरी के समय से अनारकली पहनना शुरु किया था और अभी तक वह उसी चलन में हैं। आइये देखते हैं ऐश की कुछ तस्वीरें इस ब्लैक अनारकली गाउन में।
सब्यासाची के डिजाइनर सूट में ऐश्वर्या
कल्यान ज्वेलरी की ओपनिंग के समय ऐश्वर्या ने यह खूबसूरत अनारकली कुर्ता पहना था।
अनारकली गाउन में ऐश
ऐसा लगता है कि ऐश अभी तक इस पुराने फैशन वाली अनारकली गाउन को छाड़ना ही नहीं चाहतीं।
ब्लैक और गोल्ड में ऐश
ऐश्वर्या का यह ब्लैक और गोल्डन गाउन ड्रेस गोल्उन कढाई से कढा हुआ है।
लायन पैटर्न
इस गाउन की खास बात यह थी कि इसकी स्लीव्स पर लायन पैटर्न की डिजाइन थी।
जड़ाऊ गहने
ऐश्वर्या की यह ज्वेलरी कल्यान ज्वेलर्स की डिजाइनर ज्वेलरी है, जिसे एश ने प्रमोशन के लिये पहना है।
बालों का स्टाइल
ऐश का हेयरस्टाइल पहले जैसा ही है। यह इनका ट्रेडमार्क हेयरस्टाइल है। इस हेयरस्टाइल को अपना कर ऐश बहुत ही कम उम्र की दिखती हैं।
कल्यान ज्वेलरी की ओपनिंग
ऐश्वर्या राय कल्यान ज्वेलरी की ब्रांड एंबेस्डर है। जिन्होनें दिल्ली में ही तीन नए स्टोर्स की ओपनिंग की।



Click it and Unblock the Notifications


