Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोबर्टो कावाली की गाउन में दिखी ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने 67वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अगल-अलग तरह के गाउन पहन कर मानो आग ही लगा दी हो। कांस के पहले दिन ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर रोबर्टो कावाली की गोल्डन मरमेड गाउन पहनी थी, जिसको देख कर वहां पर मौजूद सभी लेागों ने आहें भरी।
कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन हमने ऐश्वर्या राय को फिर से रोबर्टो कावली की सफेद रंग के गाउन में देखा। पिछली बार ऐश ने गोल्डन रंग का चमकीला और भड़कीला गाउन पहना था पर वहीं दूसरे दिन ऐश ने बिल्कुल सफेद रंग का सिल्वर के काम वाला गाउन पहना था। ऐश के दोनों गाउन की एक खास बात थी, कि वह रोबर्टो कावाली दृारा डिजाइन किया हुआ था, जो कि बहुत ही बड़े डिजाइनर हैं।

ऐश्वर्या राय के इस सुंदर लुक को पूरा करने का श्रेय केवल और केवल रोबर्टो कावाली को ही जाता है। ऐश का सफेद रंग का गाउन इस तहर से सिला गया था, कि वह पूरी तरह से उनके फिगर पर फिट बैठ रहा था। गाउन की नेकलाइन काफी डीप थी, जो कि उनके क्लीवेज को शो कर रही थी। गाउन में ऊपर से ले कर नीचे तक सिल्वर रंग के सितारे लगे हुए थे। जानिये एश का ब्यूटी सीक्रेट
ऐश्वर्या राय का गाउन काफी अलग लग रहा था पर वो काफी कुछ पहले दिल की थी तरह था। इस बार के लिये ऐश्वर्या को अपने लिये कुछ नया चूज करना चाहिये था, ऐसा हमारा मानना है। ऐश ने अपने लुक को पूरा करने के लिये कानों में लटकते हुए हीरे के ईयररिंग पहने थे। इसके अलावा ऐश ने काफी सिंपल मेकअप भी कर रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
