Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
रॉबर्टो कवाली गाउन में चांदी की तरह चमकीं एश्वर्या राय
विश्व की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय ने लंदन में फिर से मिस वर्ल्ड का ताज पहना। इस शानदार ईवेंट पर ऐश्वर्या राय ने रॉबर्टो कवाली गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह चांदी की तरह चमक रही थीं। शाम के वक्त स्टेज पर कई सारी खूबसूरत महिलाएं स्टेज पर मौजूद थीं, जिनमें से सबसे खूबसूरत केवल एश थीं।
Jabong के लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पर पाइये 80% तक की भारी छूट
सिल्वर रंग के रॉबर्टो कवाली गाउन में ऐश्वर्या राय ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्टेज पर खूबसूरत मुस्कान लिये एश्वर्या राय के साथ उनके पति, मां और उनकी बेटी मौजूद थे। दुबारा एवार्ड पाने का मोमेंट एश्वर्या के लिये किसी सपने से कम नहीं था।

यहीं पर अगर अभिषेक बच्चन की बात करें तो , वे भी कुछ कम नहीं दिखे। इस इवेंट के लिये अभिषेक ने ब्लैक टकसीडो का चुनाव किया था। एश की बेबी गर्ल ने पिंक ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह काफी क्यूट सी दिख रही थी।


एश्वर्या राय को रॉबर्टो कवाली बैंड काफी ज्यादा पसंद है। हमने उन्हे इस इवेंट से पहले भी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट और खुद के जन्मदिन पर इस बैंड के परिधान पहने हुए देखा है। इस दौरान एश ने जो गाउन पहना था वह सिल्वर रंग का टाइट फिटिंग गाउन था। यह ड्रेस काफी सिंपल और सोबर थी। ड्रेस कमर पर टाइट और नीचे से घेरदार थी।

इस खास इवेंट के लिये एश ने थोड़ा लाउथ मेकअप चुना था। होंठो पर सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक और नीली आंखों में ब्लैक तथा सिल्वर रंग का काजल लगा रखा था। हेयरस्टाइल की बात करें तो एश अपने ड्रेटमार्क हेयरस्टाइल में ही नज़र आईं। उसके अलावा एश ने कानों में हीरे के स्टड और हीरे की ही रिंग पहन रखी थी।

मिस वर्ल्ड के स्टेज पर एश ने अपनी चांदनी जैसी चमक छोड़ी और इवेंट को और भी ज्यादा चमकदार बना दिया। आपको एश्वर्या राय का यह रॉबर्टो कवाली वाला लुक कैसा लगा, हमे लिख कर जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
