कांस फिल्म फेस्टिवल 2014 अब खतम हो चुका है। इन 12 दिनों में हमने कई सेलेब्रिटियों के खूबसूरत अंदाज रेड कार्पेट पर देखे, जिनमें से बॉलीवुड की सबसे सुंदर अदाकारा ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या के वार्डरोब की बात ना हो, ऐसा तो ही नहीं सकता। ऐश्वर्या राय ने कांस के रेड कार्पेट पर रबर्टो कावाली की एक से बढ़ कर एक ड्रेस पहन कर मानों आग लगा दी थी। आइये डालते हैं ऐश के बार्डरोब की कुछ झलकियां।
आकस्मिक दिन का लुक
यह ऐश के पहले दिन का लुक है , उन्होनें कांस में वाइट डेनिम की पैंट को प्रिंटिड जैकेट और वाइट टॉप के साथ पहना था।
ऊपर से नीचे रोबर्टो कावाली की ड्रेस
इस दिन ऐश ने रोबर्टो कावाली की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।
ग्रुप फोटो देती हुई ऐश
इस समय एश वाइट कलरकी पैंट सूट में काफी सिंपल और अच्छी दिख रही थीं। यही सभी लोरियाल गर्ल्स हैं, जिनमें ऐश एक दम अलग दिख रही थीं।
कांस के पहले दिन रेड कार्पेट पर
ऐश कांस के पहले दिन रेड कार्पेट पर गोल्उन रंग का गाउन पहना था। ऐश इस मरमेड गाउन में काफी सुंदर दिख रही थीं।
सेम टू सेम गाउन
यह एक ऐसी ड्रेस थी जिसे एक अदाकारा ने पहले भी ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहना था।
सिल्वर वाइट गाउन
ऐश ने फिर से दूसरे दिन रोबर्टो कवाली का ही गाउन चुना जो कि थोड़ा बहुत पहले दिन की तरह लग रहा था। इस गाउन में काफी सारे चमकीले सितरो लगे हुए थे।
हीरे के गहनों से सजी ऐश
पहले दिन ऐश ने रेड कार्पेट पर एक भी ज्वेलरी नहीं पहनी थी। लेकिन दूसरे दिन ऐश ने चमकदार हीरे की इयररिंग और हाथों में कड़े पहने थे।
अरमानी में ऐश
अभिषेक के साथ एश कांस में आयोजित एक पार्टी में आई थीं, जिसमें उन्होनें वही सेम रंग का गाउन चुना जो कि वह पहले भी रेड कार्पेट के दौरान पहन चुकी थीं।
ऐश की चोपर्ड इयररिंग्स
ऐश ने अपने कानों में बड़ी ही खूबसूरत सी चोपर्ड इयररिंग पहनी है, जो दिखने में काफी क्लासी लग रही है।



Click it and Unblock the Notifications


