amfAR गाला एक ऐसा इवेंट है जो कि कांस के दौरान जरुर किया जाता है। इस बार इस इवेंट पर बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी यहां डिनर पार्टी में आए। amfAR गाला इवेंट पर दुनिया भर से कई बडे़ बडे़ सितारे आए थे। आइये देखते हैं इस इवेंट में मौजूद सबसे हॉट सेलेब्स को।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
इस ईवेंट पर ऐश ने चमकदार अरमानी गाउन पहनी थी और वहीं दूसरी ओर उनके पति ने उन्हीं से जुदा ब्लैक बंदगला लॉंग जैकेट पहने नजर आए।
हेदी क्लम
खूबसूरत हेदी क्लम ने छोलदार नेकलाइन वाला कीहोल गाउन पहना था, जो कि स्टाइलिश होने के साथ ही बोल्ड भी था।
जैसिका कैस्टेन
जैसिका अपने ब्लैक गाउन में काफी सेक्सी दिख रही थीं। यह गाउन गीवेंच दृारा डिजाइन किया गया था।
शैरन स्टोन
प्रसिद्ध अदाकारा इस रोबर्टो कवाली गाउन में काफी यंग दिख रही थीं।
मलिका शेरावत
मलिका शेरावत वाइट गाउनर में काफी स्मार्ट दिख रही थीं। यह गाउन इतना ज्यादा घेरदार था कि वह उसे संभाल ही नहीं पा रही थीं।
जस्टिन बीबर
जस्टिन इस ईवेंट पर ब्लैक कलर का सूट पहन कर आए थे। अपनी स्लीव्स को रोल कर के वह काफी स्मार्ट दिख रहे थे।
जॉर्डन दुन्न
इन्होने बिल्कुल ही भड़कीली पीली रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।
इरीना शैक
इरीना ने गुलाबी रंग का थाई कट गाउन पहना था , जो कि एटलियर वरसैक दृारा डिजाइन किया गया था।
एलेसैंड्रा अम्ब्रोसिओ
विक्टोरिया सीक्रेट की एंजल सितारा एलेसैंड्रा काफी हॉट एंड सेक्सी दिख रही थीं। सौंदर्य की मलिका ने वाइट घेरदार गाउन पहना था जिसमें से उनका क्लीवेज साफ दिख रहा था।
कोको रोचा
कोको रोचा ने ब्लैक और वाइट धारीदार ड्रेस पहनी थी। हमें उनका हेयरस्टाइल और होठों पर गली रेड लिपस्टिक ने दीवाना बना दिया।



Click it and Unblock the Notifications


