मिर्ची म्यूजिक अवार्ड 2014 के रेड कापेर्ट पर कई सेलेब्रिटियों का जमावड़ा देखने को मिला। आइये हम आपको तस्वीरों के जरिये कुछ बेस्ट ड्रेस पहनने वाली फीमेल सेलेब्रिटियों की तस्वीरें दिखाते है
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने सब्यासाची मुखर्जी की डिजाइनर लहंगा साड़ी पहनी थी। साड़ी गुलाबी रंग की थी जिस पर सफेद रंग के धागे से इंब्राइड्री की हुई थी।
नरगिस फकरी
नरगिस ने ब्लैक रंग का जंपसूट पहना था, जो कि काफी लूज था।
सोफी चौधरी
सोफी ने नीऑन पिंक कलर का गाउन पहना था। इसकी डीप नेकलाइन सोफी को काफी सेक्सी लुक दे रही थी।
इलियाना
रेड कार्पेट पर इलियाना ने ब्लैक गौरी और नयनिका जंपसूट पहना था।
दिव्या खोसला कुमार
दिव्या ने सिल्की गाउन बहना है जिसका ब्लाउज कोर्सेट की तरह है। इनकी ज्वैलरी अनमोल की है।
अनुष्का मनचंदा
अनुष्का ने रेड कार्पेट के लिये ब्राइट स्टिप वाला प्रिंटिड गाउन पसंद किया है।
शिल्पा शुक्ला
शिल्पा ने पेपलम स्टाइल साइड थाई हाई स्लिट गाउन पहना है। यह गाउन स्प्रिंग कलेक्श से है।
स्वारा भास्कर
स्वारा ने अपने लुक से काफी एक्सपेरिमेंट किया है। गाउन और साडी पहनने की बजाए स्वारा ने ब्लैक नी लेंथ ड्रेस पहनी है, जिस पर वाइट पाइपिंग की हुई है।
तनीषा मुखर्जी
तनीषा ने रेड कार्पेट पर बहुत ही खूबसूरल पिंक कलर का गाउन पहना था। साथ ही गले में पर्ल चोकर नेकलेस पहना था।



Click it and Unblock the Notifications


